लाइव न्यूज़ :

सात महिलाओं सहित भारत के आठ मुक्केबाज विश्व युवा चैंपियनशिप के फाइनल में

By भाषा | Updated: April 21, 2021 12:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल सात महिलाओं सहित भारत के आठ मुक्केबाजों ने पोलैंड के किल्से में चल रही विश्व युवा चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई जो देश के लिए आयु वर्ग की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अभूतपूर्व उपलब्धि है।

आठ खिलाड़ियों के फाइनल में जगह बनाने के अलावा तीन अन्य मुक्केबाजों ने कांस्य पदक भी जीते जिससे भारत ने कम से कम 11 पदक सुनिश्चित करके 2018 में हंगरी में 10 पदक जीतने के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ा।

बुधवार को आराम के दिन के बाद गुरुवार को होने वाले फाइनल में महिलाओं में गीतिका (48 किग्रा), बेबीरोजिसाना चानू (51 किग्रा), विन्का (60 किग्रा), अरूणधति चौधरी (69 किग्रा), पूनम (57 किग्रा), थोकचोम सनामाचा चानू (75 किग्रा) और अल्फिया पठान (+81 किग्रा) ने जगह बनाई।

पुरुष वर्ग में सिर्फ सचिन (56 किग्रा) ने खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया जबकि तीन अन्य मुक्केबाजों ने कांस्य पदक जीते।

गीतिका ने इटली की एरिका प्रिसकियानदारो को 5-0 से हराया जबकि विन्का ने चेक गणराज्य की वेरोनिका गाजदोवा को 4-1 से शिकस्त दी। फाइनल में गीतिका का सामना पोलैंड की नतालिया डोमीनिका से होगा जबकि विन्का कजाखस्तान की खुलदिज शयाखमेतोवा से भिड़ेंगी।

अरूणधति को उज्बेकिस्तान की खादिचाबोनू अब्दुलाइवा को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराने में अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी। फाइनल में उनका सामना पोलैंड की बारबरा मारसिनकोवस्का से होगा।

गत एशियाई युवा चैंपियन बेबीरोजिसाना ने भी इटली की एलेन अयारी को 5-0 से हराया। वह फाइनल में रूस की वालेरिया लिनकोवा के सामने होंगी।

पूनम ने उज्बेकिस्तान की सितोरा तुर्दिबेकोवा को 5-0 से हराया और खिताब जीतने के लिए फ्रांस की स्थेलिन ग्रोसी को चुनौती देंगी।

सनामाचा ने पोलैंड की दारिया परादा को 4-1 से हराया और फाइनल में उनका सामना कजाखस्तान की दाना दिदाय से होगा।

अल्फिया ने कड़े मुकाबले में पोलैंड की ओलीविया तोबोरेक को 3-2 से हराया। फाइनल में उनका सामना मोलदोवा की दारिया कोजोरेज से होगा।

शाम के सत्र में सचिन जीत दर्ज करने वाले एकमात्र भारतीय रहे। उन्होंने इटली के माइकल बालदासी को हराया। वह शुक्रवार को फाइनल में कजाखस्तान के येरबोलात सेबिर से भिड़ेंगे।

एशियाई युवा चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अंकित नरवाल (64 किग्रा), विश्वामित्र चोंगथोम (49 किग्रा) और विशाल गुप्ता (91 किग्रा) को सेमीफाइनल में हार के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

अंकित को कजाखस्तान के साबिरजान अकालिकोव और विश्वामित्र को भी कजाखस्तान के ही संजार ताशकेंबे के खिलाफ 1-4 के समान अंतर से हार झेलनी पड़ी।

विशाल को पोलैंड के याकुब स्ट्राजेवस्की ने 5-0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!