लाइव न्यूज़ :

जोकोविच की आसान जीत, 50वीं बार ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

By भाषा | Updated: July 5, 2021 21:37 IST

Open in App

विंबलडन, पांच जुलाई (एपी) मौजूदा चैंपियन नोवाक जोकोविच ने सोमवार को अपनी प्रत्येक सर्विस पर अंक बनाकर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में आसान जीत के साथ 50वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने 17वीं वरीयता प्राप्त क्रिस्टियन गारिन को 6-2, 6-4, 6-2 से हराया। वह विंबलडन में 12वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं।

विंबलडन में सर्वाधिक बार अंतिम आठ में जगह बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में रोजर फेडरर (18) और जिम्मी कोनर्स (14) के बाद वह आर्थर गोरे के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं।

पुरुष वर्ग में तीन खिलाड़ी पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। इनमें रूस के 25वें नंबर के कारेन खाचनोव भी शामिल हैं जिन्होंने अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा को अपने 21वें जन्मदिन पर 3-6, 6-4, 6-3, 5-7, 10-8 से हराया। आखिरी सेट में इन दोनों ने 13 बार एक दूसरे की सर्विस तोड़ी।

खाचनोव का अगला मुकाबला दसवें नंबर के डेनिस शापोवालोव से होगा जिन्होंने 15 ऐस जमाकर आठवें नंबर के राबर्टो बातिस्ता आगुट को 6-1, 6-3, 7-5 से शिकस्त दी।

खाचनोव और शापोवालोव के अलावा सातवें नंबर के मैटियो बेरेटिनी भी पहली बार विंबलडन के अंतिम आठ में पहुंचे। उन्होंने इलिया इवाश्का को 6-4, 6-3, 6-1 से हराया। वह पिछले 23 वर्षों में यहां क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले इतालवी पुरुष खिलाड़ी हैं।

महिलाओं के वर्ग में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एश बार्टी भी पहली बार विंबलडन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही। उन्होंने फ्रेंच ओपन चैंपियन बारबोरा क्रेजसिकोवा को 7-5, 6-3 से हराया।

ट्यूनिशिया की ओंस जाबेर विंबलडन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली अरब देशों की पहली महिला खिलाड़ी बन गयी। उन्होंने 2020 की फ्रेंच ओपन की चैंपियन इगा स्वियातेक को कड़े मुकाबले में 5-7, 6-1, 6-1 से परास्त किया।

दूसरी वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका भी पहली बार ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। उन्होंने इलेना रिबाकिना को 6-3, 4-6, 6-3 से हराया। आठवें नंबर की कारोलिना पिलिसकोवा ने लियुडमिला समसोनोवा को 6-2, 6-3 से पराजित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!