लाइव न्यूज़ :

दुती चंद का अर्जुन अवॉर्ड, हरभजन सिंह का खेल रत्न के लिए नामांकन खारिज, जानिए वजह

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: July 28, 2019 12:09 IST

Dutee Chand, Harbhajan Singh: दुती चंद का अर्जुन अवॉर्ड और हरभजन सिंह का खेल रत्न के लिए नामांकन खेल मंत्रालय ने खारिज कर दिया है, जानिए वजह

Open in App

भारतीय धाविका दुती चंद का अर्जुन अवॉर्ड और क्रिकेटर हरभजन सिंह का खेल रत्न के लिए नामांकन युवा मामलों और खेल मंत्रालय द्वारा खारिज कर दिया गया है।

खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने एएनएआई से कहा, 'राज्य सरकारों ने समय सीमा के बाद नामांकन दाखिल किया, इसीलिए उनके नामों को खारिज कर दिया गया।'

इस सूत्र ने कहा, 'मंत्रालय ने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) को दिए गए नामांकन के लिए रैंकिंग का क्रम देने के लिए कहा है और वह पांचवें स्थान पर हैं। इसलिए उनका नामांकन खारिज कर दिया गया।'

दुती चंद ने कहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की है और अपनी फाइल को विचार के लिए दोबारा खेल मंत्रालय भेजने का निवदेन किया है।

दुती ने नवीन पटनायक से की फाइल दोबारा भेजने की अपील

दुती चंद ने कहा, 'मैं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिली और उन्हें नैपोली में हुए वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में जीता गोल्ड मेडल दिखाया और उनसे मेरी फाइल दोबारा भेजने का निवेदन किया। उन्होंने मुझे आश्वस्त किया कि वह अर्जुन अवॉर्ड के नामांकन के लिए मेरी फाइल फिर से भेजेंगे और कहा कि तुम चिंता मत करो और आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करो।' 

दुती चंद ने नैपोली में हुए वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 100 मीटर की रेस 11.32 सेकेंड में पूरी करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। उनके नाम साथ ही 100 मीटर की रेस महज 11.24 सेकेंड में पूरा करने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है।  

दुती ने कहा, 'मेरा प्रदर्शन 2013 से निरंतर रहा है। मैंने जकार्ता में दो गोल्ड मेडल जीते थे और अब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है और उम्मीद है कि भविष्य में अपने देश के लिए मैं और मेडल जीत सकूं।'

टॅग्स :दुती चंदहरभजन सिंहअर्जुन अवॉर्डराजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'इनमें से एक को पापा चुन ले': 'तीन जोकर' वाली टिप्पणी पर हरभजन सिंह ने ट्रोलर पर किया तीखा पलटवार

क्रिकेटक्या 5 साल ट्रॉफी सूखे को खत्म करेंगे कप्तान पंड्या, हरभजन ने कहा- रोहित, बुमराह, तिलक और सूर्यकुमार की चौकड़ी से रहिए सावधान?

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन तेंदुलकर की शादी में गीता बसरा ने लूटी लाइमलाइट, साड़ी में दिखा ऐसा ग्लैमरस अंदाज

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

क्रिकेटभारत-पाकिस्तान महामुकाबलाः उस्मान तारिक को लेकर क्या बोले सौरव गांगुली और हरभजन सिंह?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!