लाइव न्यूज़ :

ओलंपियन दुती चंद का खुलासा- 'स्पोर्ट्स हॉस्टल में हुई थी रैगिंग, सीनियर मालिश करने के लिए करते थे मजबूर'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2022 13:54 IST

रैगिंग को लेकर सख्त कानून बनाए गए हैं लेकिन फिर भी इसके मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। रैगिंग को लेकर अब ओलंपियन दुती चंद ने भी बड़ा खुलासा किया है। उन्होने बताया कैसे स्पोर्ट्स हॉस्टल में सीनियर उनसे अपने शरीर की मालिश करवाते थे। उन्हे कपड़े धोने के लिए भी कहा जाता था। दुती ने सोशल मीडिया अपनी आपबीती बताई है।

Open in App
ठळक मुद्देसीनियर ने मालिश करने पर किया मजबूर: दुती चंद ओडिशा में रैगिंग की वजह से एक छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने पर विवाद के बीच दुती चंद का खुलासादुती चंद ने फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं लेते थे कोई एक्शन

भुवनेश्वर: ओडिशा में रैगिंग की वजह से स्नातक कर रही एक छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद मचे विवाद के बीच भारतीय महिला धावक और ओलंपियन दुती चंद ने अपने साथ हुए ऐसे ही अनुभवों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे भुवनेश्वर में एक स्पोर्ट्स हॉस्टल में उन्हें प्रताड़ित किया गया और मानसिक तौर पर परेशान किया गया।

दुती चंद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर अपने साथ हुई रैगिंग का खुलासा किया है। ओडिशा में इस समय इतिहास की छात्रा रुचिका मोहंती के आत्महत्या को लेकर विवाद मचा हुआ है। कटक जिले की रूचिका ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उनके सीनियर हमेशा उन्हें मानसिक रूप ले प्रताड़िता करते थे और अब वह इसे नहीं झेल सकती हैं।

ओडिशा में इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी जोरों पर है और भाजपा सहित कांग्रेस नवीन पटनायक की सरकार पर निशाना साध रही है। इस विवाद के बीच दुती चंद का पोस्ट भी वायरल हो रहा है।

सीनियर ने मालिश करने के लिए किया मजबूर

ओलंपयिन दुती चंद ने रविवार को सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में दावा किया कि 'स्पोर्ट्स हॉस्टल' में उनके सीनियर ने उन्हे मालिश करने के लिए मजबूर किया। इतना ही नहीं उन्हे सीनियर के कपड़े भी धोने पड़ते थे। दरअसल दुती ने ये खुलासा 'बीजेबी ऑटोनॉमस कॉलेज' की छात्रा द्वारा रैगिंग के कारण आत्महत्या करने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जवाब में किया। दुती ने ये भी दावा किया कि उनकी सीनियर ने कई बार उनके आर्थिक हालात का मजाक भी बनाया। दूती के मुताबिक उन्होने रैगिंग की शिकायत की लेकिन अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

शिकायत करने पर पड़ती थी डांट 

दुती ने बताया कि वो उस वक्त किस दौर से गुजर रही थी। शिकायत के बाद भी अधिकारियों के एक्शन ना लेने पर वो मानसिक तनाव में आ गई थी और खुद को असहाय महसूस करने लगी थी। उन्हे शिकायत करने पर डांट का सामना भी करना पड़ा। 

भुवनेश्वर में स्पोर्ट्स हॉस्टल में हुई थी रैगिंग 

सोशल मीडिया पर दुती के खुलासे के बाद अभी तक हॉस्टल के अधिकारियों की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालंकि सोशल मीडिया पर दुती के खुलासे से लोग चौंक गए हैं। बता दें कि दुती ने 2006 से 2008 का जिक्र किया है जब उनके साथ रैगिंग हुई। उन्होने ये दावा ऐसे वक्त पर किया है जब रैगिंग की वजह से एक छात्रा की आत्महत्या मामले को लेकर 'बीजेबी ऑटोनॉमस कॉलेज ' के बाहर प्रर्दशन किया जा रहा है।  

टॅग्स :दुती चंद
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलटोक्यो ओलंपिक: दुती चंद ने किया निराश, नहीं बना सकीं महिलाओं की 200 मीटर सेमीफाइनल में जगह

हॉट व्हील्सभारत की स्टार एथलीट दुती चंद बेच रही हैं अपनी BMW कार, क्या मेंटेनेंस है बड़ा कारण?

अन्य खेलओडिशा सरकार ने कहा, 'दुती चंद पर 2015 से खर्च किए 4.09 करोड़ रुपये', धाविका ने किया इनकार

एथलेटिक्सअपनी BMW कार बेचने को मजबूर स्टार एथलीट दुती चंद, कोरोना के चलते करना पड़ रहा आर्थिक संकट का सामना

क्रिकेटकोरोना से जंग में आगे आईं फर्राटा धाविका दुती चंद, जरूरतमंद लोगों को बांटा खाना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!