लाइव न्यूज़ :

डूरंड कप फाइनल: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने सुनील छेत्री के साथ किया ये कैसा सलूक? वीडियो शेयर कर लोग उठा रहे सवाल

By विनीत कुमार | Updated: September 19, 2022 10:18 IST

डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को खेला गया। इसमें बेंगलुरू एफसी जीत हासिल करने में कामयाब रही। हालांकि मैच के बाद दो ऐसे वाकये हुए, जिसका वीडियो शेयर कर लोग सवाल उठा रहे हैं।

Open in App

कोलकाता: दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री के नेतृत्व में बेंगलुरू एफसी ने रविवार को डूरंड कप के फाइनल में जीत हासिल करते हुए पहली बार ये खिताब अपने नाम कर लिया। बेंगलुरू एफसी ने कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में मुंबई सिटी एफसी को 2-1 से हराकर अपना पहला डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट खिताब जीता। हालांकि, मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में दो ऐसे वाकये हुए जिसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर यूजर्स सवाल उठाने लगे।

पहला वीडियो जो वायरल हो रहा है, उसमें पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ला गणेशन मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में फोटो खिंचाए जाने के समय सुनील छेत्री को 'साइड' करते नजर आ रहे हैं। इस वाकये का वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स कह रहे हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए था।

वायरल वीडियो पर अंशुल सक्सेना ने लिखा, 'पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ला गणेशन को डूरंड कप-2022 जीतने पर बधाई।' 

वहीं, अप्रतिम बासु ने लिखा, 'यही होता है जब खेल में राजनीति का प्रवेश करा दिया जाता है... आश्चर्य है कि वे खेल की दुनिया में इस तरह के प्रतिष्ठित आयोजनों का उद्घाटन करने या समापन के लिए राजनीतिक हस्तियों को क्यों चुनते हैं...यह वास्तव में अस्वीकार्य है। खेल में केवल खेल बैकग्राउंड के लोग होने चाहिए।'

वहीं, दूसरे वीडियो में फाइनल मैच में पहला गोल करने वाले शिवशक्ति नारायणन को भी समारोह के दौरान एक अन्य अतिथि द्वारा फोटो खिंचाने के समय साइड करते देखा जा सकता है।

बता दें कि बेंगलुरू एफसी के करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री का भी यह पहला डूरंड कप खिताब है। विजेता टीम के लिए शिव शक्ति (10वें मिनट) और ब्राजील के एलन कोस्टा (61वें मिनट) ने गोल किए। मुंबई सिटी के लिए मैच का एकमात्र गोल अपुइया किया।

टॅग्स :डूरंड कपसुनील छेत्रीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!