लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया में कड़े पृथकवास नियमों के कारण एशेज से हट सकते है इंग्लैंड के कई खिलाड़ी

By भाषा | Updated: August 28, 2021 15:46 IST

Open in App

एशेज श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अगर परिवार के सदस्यों के लिए यात्रा और कड़े पृथकवास नियमों को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ तो इंग्लैंड के कम से कम 10 खिलाड़ी दौरे से हट सकते है।  ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड के कई खिलाड़ी इस मोर्चे पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की प्रगति से नाखुश है और वे अपनी मांगों को पूरा नहीं होने पर दौरे से बाहर होने का विचार कर रहे है।अखबार ने बताया कि यह पता चला है कि इस सप्ताह हेडिंग्ले में इंग्लैंड टीम की बैठक में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा पृथकवास नियमों पर प्रगति की कमी को लेकर निराशा थी। ऑस्ट्रेलिया कोविड-19 के पृथकवास को लेकर नियम काफी सख्त हैं। उसके अपने क्रिकेटर भी वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला खेल कर लौटने के बाद एडिलेड के एक होटल में दो सप्ताह का पृथकवास पूरा कर रहे है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी फिलहाल ट्रेनिंग की इजाजत नहीं है।यह समझा जाता है कि सीए का वहां की सरकार पर पर्याप्त प्रभाव नहीं है और यहां तक कि अलग-अलग राज्य भी बेहद कम समय की सूचना के साथ शहर को पूरी तरह से प्रतिबंधित या बंद कर सकते हैं। इस तरह के नियमों से इंग्लैंड ने खिलाड़ियों के लिए पहले से किए गए सभी समझौतों में बाधा उत्पन्न हो सकती है।सीए ने शनिवार को कहा कि वह इसका समाधान निकालने के लिए सरकार और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।सीए से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आगामी एशेज श्रृंखला के संबंध में ईसीबी (इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड) और ऑस्ट्रेलिया में सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर काम करना जारी रखा है।’’उन्होंने कहा, ‘‘ हम वर्तमान में इस दौरे की परिचालन आवश्यकताओं की योजना बना रहे हैं और इस मुद्दे पर ईसीबी के साथ काम कर रहे हैं। जैसा कि पिछले सत्र में हुआ था, सीए समुदाय के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए, क्रिकेट आयोजन को लेकर सरकार के साथ साझेदारी में काम करेगा। ’’दोनों देशों के बीच पांच टेस्ट मैचों की एशेज श्रृंखला का आयोजन आठ दिसंबर से 18 जनवरी तक होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटUsman Khawaja Retirement: 87 मैच, 157 पारी, 6206 रन, 1 दोहरा, 16 शतक और 28 फिफ्टी, 2011 में सिडनी से शुरुआत और 2026 में सिडनी में ही पारी विराम?

क्रिकेटUsman Khawaja Retirement: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लेंगे संन्यास, सिडनी में खेलेंगे अपना आखिरी मैच

विश्वWATCH: नए साल की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी के लिए सिडनी हार्बर के पास जमा हुई भीड़, वीडियो वायरल

क्रिकेटT20 World Cup 2026: हैरी ब्रूक कप्तान, चोटिल आर्चर इन, जबकि SRH के ₹13 करोड़ के स्टार लिविंगस्टोन आउट, ईसीबी ने टीम का किया ऐलान

क्रिकेटक्या बेन स्टोक्स और उनकी टीम ने एशेज के दौरान पी थी बहुत ज़्यादा शराब? सीरीज़ हार के बाद ECB करेगा जांच

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!