लाइव न्यूज़ :

ड्रेसेल ने तैराकी में चौथा स्वर्ण जीता, मैककॉन को मिला सातवां पदक

By भाषा | Updated: August 1, 2021 09:23 IST

Open in App

तोक्यो, एक अगस्त (एपी) अमेरिकी तैराक कैलेब ड्रेसेल ने रविवार को पुरुषों 50 मीटर फ्रीस्टाइल में परचम लहराने के साथ अपना तोक्यो ओलंपिक में अपना चौथा स्वर्ण पदक जीता। ऑस्ट्रेलिया की महिला तैराक एम्मा मैककॉन ने भी इस ओलंपिक का अपना चौथा स्वर्ण सहित सातवां पदक जीतकर प्रभावित किया।

ये दोनों तैराक इस ओलंपिक के सबसे सफल खिलाड़ी बनने की राह में है।

चौबीस साल के ड्रेसेल को 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में ज्यादा चुनौती नहीं मिली और उन्होंने 21.07 सेकंड के ओलंपिक रिकॉर्ड समय के साथ इसे पूरा किया।

इस स्पर्धा का रजत फ्रांस के फ्लोरेंट मनौदौ (21.55 सेकंड) जबकि कांस्य ब्राजील के ब्रूनो फ्रैटस (21.57 सेकंड) के नाम रहा।

ड्रेसेल इससे पहले 100 मीटर फ्रीस्टाइल और 100 मीटर बटरफ्लाई में अपना दबदबा बनाते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया था। वह इसके साथ ही चार गुणा 100 फ्री रिले में स्वर्ण पदक जीतने वाली अमेरिकी टीम का हिस्सा थे।

उनके पास तैराकी स्पर्धा के आखिरी दिन एक और स्वर्ण पदक जीतने का मौका है।

महिलाओं में मैककॉन ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी को 23.81 सेकंड में पूरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वह इससे पहले 100 मीटर फ्रीस्टाइल का स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है।

  स्वीडन की सारा सोजोस्ट्रॉम ने  50 मीटर फ्रीस्टाइल का रजत पदक जीता जबकि इसका कांस्य जबकि डेनमार्क की गत ओलंपिक चैंपियन पर्निल ब्लूम के पास गया।

मैककॉन चार गुणा 100 मेडले रिले की उस ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी शामिल थी जिसने  दो बार के गत चैम्पियन अमेरिका को पछाड़कर पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया।

मैककॉन ने अब तक चार स्वर्ण सहित सात पदक अपने नाम किये है। वह एक ओलंपिक में सात पदक जीतने वाली पहली महिला तैराक है।

पुरुषों में हालांकि अमेरिका के माइकल फेल्प्स, मार्क स्पिट्ज और मैट बियोन्डी ऐसा कर चुके है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!