लाइव न्यूज़ :

जोकोविच ने चार सेट में तियाफोई को हराया

By भाषा | Updated: February 10, 2021 14:23 IST

Open in App

मेलबर्न, 10 फरवरी (एपी) शीर्ष वरीय नोवाक जोकोविच ने आस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर के कड़े मुकाबले में अमेरिका के फ्रांसिस तियाफोई को हराया।

जोकोविच ने 23 साल के तियाफोई को चार सेट तक चले मुकाबले में 6-3, 6-7, 7-6, 6-3 से हराया। जोकोविच को हालांकि यह मुकाबला जीतने के लिए साढ़े तीन घंटे तक पसीना बहाना बढ़ा।

चौथे सेट में दोनों खिलाड़ी अपनी सर्विस बचा रहे थे लेकिन इसके बाद तियाफोई को उनकी सर्विस पर समय से जुड़े नियम के उल्लंघन के लिए अंक गंवाना पड़ा। तियाफोई ने अपना आपा खो दिया और इसके बाद अपनी सर्विस भी गंवा दी और 3-4 से पिछड़ गए। इसके बाद वह मैच में कोई और गेम नहीं जीत पाए।

तियाफोई ने मैच के दौरान आक्रामक रुख अपनाया लेकिन अहम मौकों पर जोकोविच अंक जुटाने में सफल रहे। जोकोविच ने तियाफोई के 49 के मुकाबले 56 विनर लगाए। उन्होंने पांच बार तियाफोई की सर्विस तोड़ी जबकि अमेरिकी खिलाड़ी ने दो बार सर्बियाई खिलाड़ी की सर्विस तोड़ी।

जोकोविच ने आस्ट्रेलियाई ओपन में सिर्फ एक बार दूसरे दौर का मुकाबला गंवाया है। वह मेलबर्न पार्क में 2017 में दूसरे दौर में डेनिस इस्तोमिन से हार गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू में बंद हुआ ’दरबार’, अब श्रीनगर में 4 मई को खुलेगा

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

भारतWB Assembly Elections 2026: मतदान बूथों पर 'कमल' गायब? वीडियो शेयर कर BJP ने TMC पर मढ़ा धांधली का आरोप, जानें सच्चाई

भारतJammu-Kashmir: कश्‍मीर में घटते धान के खेतों के कारण चावल की खेती में लगातार गिरावट

ज़रा हटकेWATCH: 15 सेकंड, 5 थप्पड़ और सरेआम जिल्लत..., बरेली में ₹1200 की रकम के लिए गरीब महिला के साथ बर्बरता

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!