लाइव न्यूज़ :

दिविज, अंकिता आस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर

By भाषा | Updated: February 11, 2021 11:42 IST

Open in App

मेलबर्न, 11 फरवरी भारत के दिविज शरण और अंकिता रैना आस्ट्रेलियाई ओपन पुरूष और महिला युगल के पहले दौर में सीधे सेटों में मिली हार के बाद बाहर हो गए ।

किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाली तीसरी भारतीय महिला अंकिता और रोमानिया की मिहाइला बुजारनेकू की जोड़ी वाइल्ड कार्डधारी ओलिविया गाडेकी और बेलिंडा वुलकॉक से एक घंटे 17 मिनटमें 3 . 6, 0 . 6 से हार गई ।

पुरूष युगल वर्ग में भी भारत की चुनौती समाप्त हो गई जब दिविज और स्लोवाकिया के इगोर जेलेने की जोड़ी को जर्मनी के यानिक हांफमैन और केविन के ने पहले दौर में 6 . 1, 6 . 4 से हराया ।

युगल वर्ग में भारत के रोहन बोपन्ना और जापान के बेन मैकलाचलान को भी पहले दौर में पराजय का सामना करन पड़ा जिन्हें कोरियाई वाइल्ड कार्डधारी जि युंग नाम और मिन क्यु सोंग ने 6 . 4, 7 . 6 से मात दी ।

बोपन्ना मिश्रित युगल में चीन की यिंगियिंग दुआन के साथ खेलेंगे जिनका पहले दौर में सामना अमेरिका की बेथानी माटके सैंड्स और ब्रिटेन के जैमी मर्रे की जोड़ी से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद और 54 रन, बूम-बूम बुमराह को क्या हो गया?, यहां देखिए टी20 में सबसे महंगा प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टDelhi Encounter: प्रेमबारी इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वॉन्टेड सूरज काना गिरफ्तार

कारोबारITR 2026: 31 जुलाई या 31 अगस्त? इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख क्या है? जानें पेनाल्टी से बचने के लिए जरूरी नियम

भारतश्रीनगर से कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत का विस्तार, अब इस रूट पर दौड़ेगी ट्रेन

क्राइम अलर्टबिहार में सत्ता परिवर्तन होते ही पुलिस ने बदला रंग, अपराधियों को दे रही है गोलियों से जवाब, 24 घंटे में दूसरा एनकाउंटर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!