लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा पर बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा- देश को गुजरात ना बनाए, तो बॉलीवुड एक्टर ने दिया जवाब- बॉक्सिंग और बकवास में फर्क समझिए..

By सुमित राय | Updated: February 29, 2020 13:50 IST

भारतीय बॉक्सर विजेंदर सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'पूरे देश को गुजरात बना देंगे अब भी टाइम है।'

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हिंसा को लेकर भारतीय बॉक्सर विजेंदर सिंह और बॉलीवुड एक्टर परेश रावल आपस में भिड़ गए।विजेंदर सिंह का ट्वीट परेश रावल को पसंद नहीं आया और उन्होंने ट्वीट के जरिए विजेंदर को जवाब दिया।

दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाकों में हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बयानी जंग जारी है। इसी क्रम में भारतीय बॉक्सर विजेंदर सिंह और बॉलीवुड एक्टर परेश रावल आपस में भिड़ गए।

दरअसल, विजेंदर सिंह ने दिल्ली में हुए हिंसा को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा और ट्वीट करते हुए लिखा, 'पूरे देश को गुजरात बना देंगे अब भी टाइम है।'

विजेंदर सिंह का यह ट्वीट बीजेपी सांसद और अभिनेता परेश रावल को पसंद नहीं आया और उन्होंने ट्वीट के जरिए विजेंदर को जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'जनाब आपको बॉक्सिंग और बकवास का फर्क समझ लेना चाहिए।'

परेश रावल और विजेंदर सिंह के बीच मामला यहीं शांत नहीं हुआ। इसके बाद विजेंदर ने फिर से जवाब दिया और लिखा, 'बॉक्सिंग तो आती है सर बकवास आजकल 2 लोगों से सिख रहा हूं।'

बता दें कि विजेंदर सिंह पिछले साल कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे और लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें साउथ दिल्ली से अपना उम्मीदवार भी बनाया था, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाविजेंदर सिंहपरेश रावलदिल्ली क्राइमजाफराबाद हिंसाशाहीन बाग़ प्रोटेस्टकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Encounter: प्रेमबारी इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वॉन्टेड सूरज काना गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट'मैंने कांड कर दिया': IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के बाद हत्यारे ने चचेरे भाई को किया फोन

क्राइम अलर्ट'गलती हो गई...', दिल्ली कोर्ट में राहुल मीणा का कबूलनामा, IRS अफसर की बेटी के रेप और हत्या मामले में जांच जारी

क्राइम अलर्टDelhi rape-murder: आरोपी राहुल मीणा ने IRS अधिकारी की बेटी की हत्या करने से पहले एक अन्य महिला का भी किया था रेप

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!