लाइव न्यूज़ :

दिल्ली ने नाइट राइडर्स को 128 रन का लक्ष्य दिया

By भाषा | Updated: September 28, 2021 17:35 IST

Open in App

शारजाह, 28 सितंबर लॉकी फर्ग्युसन की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को नौ विकेट पर 127 रन के स्कोर पर रोक दिया।

फर्ग्युसन (10 रन पर दो विकेट), सुनील नारायण (18 रन पर दो विकेट) और वेंकटेश अय्यर (29 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली ने बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। कप्तान ऋषभ पंत (39), स्टीव स्मिथ (39) और शिखर धवन (24) की टिककर बल्लेबाजी कर पाए।

नाइट राइडर्स की सटीक गेंदबाजी के सामने दिल्ली की टीम अंतिम नौ ओवर में 54 रन ही बना सकी।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम को स्मिथ और धवन ने सतर्क शुरुआत दिलाई। मौजूदा सत्र का पहला मैच खेल रहे संदीप वारियर पर चौके के साथ धवन ने खाता खोला और फिर इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में भी लगातार दो चौके मारे। धवन ने टिम साउथी पर भी दो चौके मारे लेकिन फर्ग्युसन की गेंद पर कवर प्वाइंट पर वेंकटेश को कैच दे बैठे। धवन ने 20 गेंद की पारी में पांच चौके जड़े।

दिल्ली ने पावर प्ले में एक विकेट पर 39 रन बनाए।

श्रेयस अय्यर सिर्फ एक रन बनाने के बाद नारायण की गेंद पर बोल्ड हो गए।

स्मिथ ने वरूण चक्रवर्ती पर लगातार दो चौकों के साथ रन गति में इजाफे का प्रयास किया और फिर नारायण पर भी चौका जड़ा। वह हालांकि फर्ग्युसन की गेंद पर कड़ा प्रहार करने की कोशिश में शॉट विकेटों पर खेल गए। उन्होंने 34 गेंद का सामना करते हुए चार चौके मारे।

वेंकटेश ने इसके बाद शिमरोन हेटमायर (04) को साउथी के हाथों कैच किया। अगले ओवर में नारायण ने ललित यादव (00) को पगबाधा किया जबकि वेंकटेश ने अक्षर पटेल (00) को पवेलियन की राह दिखाई। दिल्ली ने चार रन के भीतर तीन विकेट गंवाए जिससे उसका स्कोर छह विकेट पर 92 रन हो गया।

दिल्ली के रनों का शतक 17वें ओवर में पूरा हुआ।

पंत ने एक छोर संभाले रखा लेकिन बड़े शॉट खेलकर रन गति में इजाफा करने में नाकाम रहे। वह अंतिम ओवर में रन आउट हुए। उन्होंने 36 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके मारे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!