लाइव न्यूज़ :

पंजाब किंग्स पर दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी

By भाषा | Updated: April 17, 2021 13:41 IST

Open in App

मुंबई, 17 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच रविवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में मुख्य मुकाबला दोनों टीमों के शीर्ष क्रम के बीच देखने को मिलेगा जिसमें ऋषभ पंत के कप्तानी कौशल की भी परीक्षा होगी।

दोंनो टीमें अपना पिछला मैच गंवाने के बाद इस मैच में उतरेंगी लेकिन दिल्ली कैपिटल्स निश्चित तौर पर कागजों पर मजबूत टीम नजर आती है और ऐसे में उसका पलड़ा भारी लगता है।

जहां तक आईपीएल में कप्तानी का सवाल है तो पंत अनुभवहीन हैं। पिछले मैच में उन्होंने अपने अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्वनि का कोटा पूरा नहीं करवाया जिससे टीम को नुकसान हुआ। उन्होंने उनके बजाय टॉम करेन की मध्यम गति की गेंदबाजी पर भरोसा दिखाया।

इस मैच के लिये एनरिच नोर्जिया को अंतिम एकादश में शामिल किया गया जा सकता है जिससे टीम के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी क्योंकि पिछले मैच करेन की मध्यम गति की गेंदबाजी का क्रिस मौरिस और डेविड मिलर ने भरपूर फायदा उठाया था।

पंजाब किंग्स को दूसरी तरफ अपने बल्लेबाजों की नाकामी के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पराजय का सामना करना पड़ा था। दीपक चाहर की अतिरिक्त उछाल और मूवमेंट का उसके बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच दूधिया रोशनी में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के सामने कुछ सवाल पैदा कर रहा है। नमी के कारण इस पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही है। ऐसे में केएल राहुल बनाम कैगिसो रबाडा तथा क्रिस वोक्स बनाम क्रिस गेल का मुकाबला रोचक होगा। इसी तरह से पृथ्वी सॉव की मोहम्मद शमी की धारदार गेंदबाजी को कुंद करने की कोशिश रहेगी तो शिखर धवन अनुशासित गेंदबाजी कर रहे अर्शदीप सिंह पर हावी होने का प्रयास करेंगे।

दोनों टीमों के पास शीर्ष क्रम में दमदार बल्लेबाज हैं। दिल्ली की टीम सॉव, धवन और पंत पर काफी निर्भर है जबकि पंजाब की टीम मे यही भूमिका राहुल, गेल और दीपक हुड्डा निभा रहे हैं।

यहां तक कि दोनों टीमों की कमजोरियां भी एक जैसी हैं। अगर अजिंक्य रहाणे में पावर हिटिंग का अभाव और मार्कस स्टोइनिस की खराब फार्म दिल्ली के मध्यक्रम को प्रभावित कर रही है वहीं मयंक अग्रवाल की लंबे समय से चली आ रही लचर फार्म और निकोलस पूरण की शार्ट पिच गेंदों को खेलने की कमजोरी पंजाब के लिये अच्छी खबर नहीं हैं।

रबाडा, नोर्जिया और अश्विन की उपस्थिति में दिल्ली का आक्रमण मजबूत नजर आ रहा है जबकि पंजाब की तरफ से शमी को छोड़कर कोई अन्य गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ पा रहा है। मोटी कीमत पर खरीदे गये झाय रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ अभी तक नाकाम रहे हैं। स्पिनर मुरूगन अश्विन भी ऐसा कुछ नहीं कर पाये जिससे कि दिल्ली के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और कप्तान पंत किसी तरह से परेशान हों।

टीमें इस प्रकार हैं -

पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरण, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, इशान पोरेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जॉर्डन, डाविड मलान, झाय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइजेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन, सौरभ कुमार।

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्ताान), अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, पृथ्वी सॉव, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ललित यादव, प्रवीण दुबे, कैगिसो रबाडा, एनरचि नोर्जिया, इशांत शर्मा, अवेश खान, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपाल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान मेरिवाला, एम सिद्धार्थ, टॉम करेन और सैम बिलिंग्स।

मैच शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!