लाइव न्यूज़ :

CWG गोल्ड मेडल विजेता पूनम यादव पर वाराणसी में हमला, बाल-बाल बचीं

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 15, 2018 12:45 IST

Punam Yadav: कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडल विजेता पूनम यादव पर वाराणसी में शनिवार को हुआ हमला

Open in App

नई दिल्ली, 15 अप्रैल: कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडल विजेता पूनम यादव पर शनिवार को उनके गृहनगर वाराणसी में कुछ अज्ञात लोगों ने ईट-पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक पूनम पर ये हमला तब हुआ जब वह अपने एक रिश्तेदार के घर गई थी। 

जब पूनम के पिता, चाचा और कजिन ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो उनकी भी पिटाई की गई। भारी पथराव के बीच पुलिस टीम ने पूनम को वहां से सुरक्षित निकाल लिया।

रूरल के सुपरिटेंडेट ऑफ पुलिस अमित कुमार ने कहा कि जैस ही उन्हें घटना की जानकारी मिली, पूनम यादव की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेज दी गई थी। उन्होंने कहा कि इस हमले के पीछे जिन लोगों का हाथ था उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, ये हमला पूनम के एक रिश्तेदार और उनके पड़ोसी गांव के मुखिया के बीच पुराने जमीन विवाद को लेकर हुआ। जब पूनम यादव ने इस मामले में बीच-बचाव की कोशिश की, तो उन पर भी हमला किया गया, जिसके बाद उन्होंने 100 नंबर डाल किया और वहां से बचकर निकल गईं। उस इलाके में किसी और अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

पूनम यादव ने 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में 69 किलोग्राम कैटिगरी में कुल 222 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता है।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सरेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!