लाइव न्यूज़ :

CWG 2022: सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, अब कांस्य के लिए न्यूजीलैंड से होगा मुकाबला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2022 07:36 IST

तोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय टीम के लिये बराबरी का गोल 49वें मिनट में सुशीला के पास पर वंदना कटारिया ने किया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में शूटआउट में आस्ट्रेलिया से 0.3 से हार गईदसवें मिनट में ही रेबेका ग्रेइनेर के गोल के दम पर आस्ट्रेलिया ने बढ़त बना ली थी

बर्मिंघमः आखिरी मिनटों में वंदना कटारिया के गोल के दम पर शानदार वापसी करने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों के बेहद रोमांचक सेमीफाइनल में शूटआउट में आस्ट्रेलिया से 0 . 3 से हार गई और अब कांस्य पदक के लिये खेलेगी। कांस्य पदक के मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।

दसवें मिनट में ही रेबेका ग्रेइनेर के गोल के दम पर आस्ट्रेलिया ने बढ़त बना ली थी लेकिन इसके बाद गोलकीपर कप्तान सविता पूनिया की अगुवाई में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय रक्षापंक्ति ने आस्ट्रेलिया को बांधे रखा । तोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय टीम के लिये बराबरी का गोल 49वें मिनट में सुशीला के पास पर वंदना कटारिया ने किया।

विवादित पेनल्टी शूटआउट में भारत के लिये नेहा, नवनीत कौर और लालरेम्सियामी गोल नहीं कर सकीं जबकि आस्ट्रेलिया के लिये एम्ब्रोसिया मालोन, एमी लॉटन और कैटलीन नोब्स के शॉट निशाने पर लगे । भारत को पहले क्वार्टर में छह पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोल नहीं हो सका । इसके बाद भारतीय रक्षापंक्ति ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए आस्ट्रेलियाई स्ट्राइकरों को कोई मौका नहीं दिया।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सTokyo
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

ज़रा हटकेVIDEO: जापानी महिलाओं ने पीएम मोदी को सुनाया 'पधारो म्हारे देश', राजस्थानी गीत गाकर किया स्वागत, देखें वायरल वीडियो

भारतVIDEO: 'मोदीजी हमारे लिए पिता समान हैं, उनके संबंधों के कारण हम जापान में सुरक्षित हैं': टोक्यो में भारतीय भावुक होकर बोले

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!