लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलिया का कप्तान बनाने से पहले अपना राज बताने को कहा गया था कमिंस से

By भाषा | Updated: November 28, 2021 16:02 IST

Open in App

मेलबर्न, 28 नवंबर आस्ट्रेलिया के नव नियुक्त टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने खुलासा किया है कि चयन पैनल द्वारा टीम की अगुआई की जिम्मेदारी सौंपे जाने से पहले उनसे पूछा गया था कि उनका कोई राज तो नहीं है और अगर है तो उसे साझा करना होगा।

कमिंस को एशेज श्रृंखला से पहले आस्ट्रेलिया का 47वां टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया था क्योंकि टिम पेन ने पिछले हफ्ते अपने पद से हटने का फैसला किया था।

कमिंस को कप्तान जबकि पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को उप कप्तान बनाया गया जिन्हें तीन साल पहले 2018 में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के मामले के बाद निलंबित किया गया था।

यह पूछने पर कि क्या आस्ट्रेलियाई पैनल ने उनसे कप्तान नियुक्त करने से पहले ‘किसी चीज की बात स्वीकार करने’ के बारे में पूछा था तो कमिंस ने इस पर हामी भरी।

कमिंस ने एबीसी स्पोर्ट से एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘हां, इसमें कुछ सवाल थे। लेकिन मैं इसके बारे में विस्तार में नहीं बताऊंगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह वास्तव में अच्छी खुली चर्चा थी। हमने काफी अलग चीजों के बारे में बातें कीं। इसलिये हम सचमुच सहज महसूस कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!