लाइव न्यूज़ :

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे की मौत, स्टार फुटबॉलर ने भावुक पोस्ट शेयर कर कही ये बात

By विनीत कुमार | Updated: April 19, 2022 07:55 IST

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बच्चे की मौत हो गई है। फुटबॉलर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बच्चे की मौत।मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलने वाले रोनाल्डो ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी है।रोनाल्डो ने हाल में बताया था कि वे जल्द जुड़वां बच्चों के माता-पिता बनने जा रहे हैं।

नई दिल्ली: स्टार फुटबॉलर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बताया है वे और उनकी पार्टनर जॉर्जिना रॉर्ड्रिगेज ने अपने नवजात बच्चे को खो दिया है। रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर फैंस को इस बात की जानकारी देते हुए गोपनीयता की भी मांग की और कहा कि उनका परिवार इस सदमे से उबरने की कोशिश में जुटा है। रोनाल्डो ने साथ ही बताया कि उनकी नवजात बेटी ठीक है।

दरअसल, रोनाल्डो और जॉर्जीना ने इससे पहले सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की थी कि वे जल्द जुड़वां बच्चों के माता-पिता बनने जा रहे हैं। मैनचेस्टर यूनाइटेड के इस फुटबॉलर ने सोमवार को अपने ताजा पोस्ट में कहा कि बच्ची के जन्म ने ही उन्हें लड़के को खोने के दर्द से निपटने की ताकत दी है। रोनाल्डो चार अन्य बच्चों, क्रिस्टियानो जूनियर, मातेओ और बेटियों ईवा और अलाना के भी पिता हैं।

रोनाल्डो ने अपने पोस्ट में लिखा, 'ये हमें बेहद दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे नवजात बच्चे का निधन हो गया है। यह सबसे बड़ा दर्द है जो कोई भी माता-पिता महसूस कर सकते हैं।'

रोनाल्डो ने आगे लिखा, 'हम डॉक्टरों और नर्सों को उनकी सभी देखभाल और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। हम सभी इस नुकसान से सदमे में हैं और इस बहुत कठिन समय में गोपनीयता की मांग करते हैं।'

मौजूदा सीजन से पहले ओल्ड ट्रैफर्ड में वापसी करने वाले रोनाल्डो ने प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में अभी तक 15 गोल किए हैं। 37 वर्षीय खिलाड़ी ने हाल में में अपने करियर की 60वीं हैट्रिक बनाई थी जब उन्होंने यूनाइटेड को नॉर्विच सिटी को हराने में मदद की। मैनचेस्टर यूनाइटेड का अगला मुकाबला मंगलवार रात को लीग मैच में लिवरपूल से होगा।

टॅग्स :क्रिस्टियानो रोनाल्डोमैनचेस्टर युनाइटेडफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!