लाइव न्यूज़ :

क्रिकेट जगत ने स्टेन की उपलब्धियों की सराहना की

By भाषा | Updated: August 31, 2021 18:12 IST

Open in App

क्रिकेट जगत ने खेल को अलविदा कहने वाले दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन की उपलब्धियों की सराहना की है । 38 वर्ष के स्टेन ने मंगलवार को ट्विटर पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की । उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिये 93 टेस्ट, 125 वनडे और 47 टी20 मैच खेलकर क्रमश: 439, 196 और 64 विकेट लिये । भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें शानदार कैरियर पर बधाई देते हुए लिखा ,‘‘ अपने फॉर्म में होने पर आप दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से थे । भविष्य के लिये शुभकामना ।’’ भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट किया ,‘‘ बेहतरीन कैरियर पर बधाई । अपनी उपलब्धियों पर आपको फख्र होगा । दूसरी पारी के लिये शुभकामनायें ।’’ भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने लिखा ,‘‘ मेरे सबसे पसंदीदा डेल स्टेन को शुभकामनायें ।’’ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज केविन पीटरसन ने लिखा ,‘‘ लीजैंड । हर हालात में उनसे बेहतर तेज गेंदबाज नहीं था । जल्दी ही बीयर पर मिलेंगे ।’’ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने लिखा ,‘‘ क्या शानदार कैरियर रहा । इतनी बार मेरा आफ स्टम्प उखाड़ने के लिये धन्यवाद ।’’ इस समय दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने लिखा ,‘‘ शानदार कैरियर पर बधाई । तेज गेंदबाजों के लिये ऐसे मानदंड कायम किये जिनका अनुसरण आने वाले 20 सालों तक दुनिया के तेज गेंदबाज करेंगे । संन्यास का मजा लो ।’’ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने लिखा ,‘‘ महान खिलाड़ी, महान इंसान । शानदार यादें । संन्यास के लिये अच्छा गीत चुना । लीजैंड हमेशा ।’’ श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने लिखा ,‘‘ मैदान से भीतर और बाहर सर्वश्रेष्ठ में से एक । बधाई । संन्यास का लुत्फ उठाओ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

क्रिकेटप्रचंड-बेमिसाल-अजेय, आप सूर्य को नहीं रोक सकते?, वैभव सूर्यवंशी पर कायल हुए वीरेंद्र सहवाग, पोस्ट वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!