लाइव न्यूज़ :

शिक्षण संस्थाओं और विश्वविद्यालयों में खेल कूद को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक परिवेश बनाएं : नायडू

By भाषा | Updated: August 29, 2021 15:41 IST

Open in App

उप राष्ट्रपति एम वेंकेया नायडू ने रविवार को शिक्षण संस्थाओं और विश्वविद्यालयों में खेल कूद को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक परिवेश बनाने और हर स्तर पर खेलों के लिए जरूरी ढांचा मुहैया कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी भारत को एक शक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए प्रयास करना चाहिए। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर उप राष्ट्रपति ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि इस साल खेल दिवस दो कारणों से विशेष उल्लेखनीय है : पहला, तोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत ने अब तक के सर्वाधिक पदक जीते हैं, और दूसरा, खेल के क्षेत्र में देश के सर्वाधिक प्रतिष्ठित सम्मान "खेल रत्न पुरस्कार" का नामकरण, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर किया गया है। उन्होंने लिखा, ‘‘ भारत में खेलों के इतिहास में ये दोनों ही घटनाएं मील का पत्थर हैं। तोक्यो ओलंपिक में हमारे खिलाड़ियों ने इतिहास रचा है, करोड़ों भारतीयों की आशाओं को पंख और परवाज़ दी है। देश के सर्वोच्च खेल सम्मान को ध्यान चंद जी के नाम से जोड़ा जाना, खेलों के इतिहास की इस विलक्षण प्रतिभा के प्रति हमारा सम्मान है और उस पुरस्कार की प्रतिष्ठा को और भी बढ़ाता है। आज मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर हॉकी के इस जादूगर की स्मृति को विनम्र नमन करता हूं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ओलंपिक में भारतीय दल के प्रदर्शन ने विभिन्न खेलों में लोगों की रुचि को फिर से जगा दिया है, विशेषकर युवाओं में। खेल के क्षेत्र में भारत के लिए यह शुभ लक्षण है। कहने की जरूरत नहीं कि देश भर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए इससे बेहतर अवसर क्या होगा। ’’ नायडू ने लिखा, ‘‘हमें शिक्षण संस्थाओं और विश्विद्यालयों में खेल कूद को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक परिवेश बनाना चाहिए और हर स्तर पर खेलों के लिए जरूरी ढांचा मुहैया कराना चाहिए। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह तो भारत का सौभाग्य है कि हमारे पास विश्व की सबसे बड़ी युवा आबादी है, प्रतिभाशाली खिलाड़ी है जो कुछ कर दिखाने का जज़्बा रखते हैं। इसलिए कोई कारण नहीं कि हम विश्व स्तर पर खेल के क्षेत्र में अपनी छाप न छोड़ सकें। लेकिन जैसा कि मैंने पहले ही कहा कि खेलों का क्षेत्र प्रतिस्पर्धा का क्षेत्र है, इसमें लगातार संतोषजनक प्रदर्शन बनाए रखने के लिए स्कूली स्तर से ही एक गंभीर खेल संस्कृति का निर्माण किया जाना जरूरी है। ’’ उन्होंने इस पोस्ट में कहा, ‘‘जैसे कि मीडिया रिपोर्टों से ज़ाहिर है कि हाल के समय में हमारे कितने ही पदक विजेता, समाज के दुर्बल तबके से आते हैं। उनकी उपलब्धियां उनकी लगन, उनके साहस, उनके दृढ़संकल्प की कहानी बयां करती हैं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि भारत में किसी भी क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं हैं। जरूरी है इस प्रतिभा को शुरू से ही खोज कर पहचाना जाए और उसे सही तरीके से प्रोत्साहित और प्रशिक्षित किया जाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!