लाइव न्यूज़ :

कोरोना के खिलाफ जंग में सामने आईं मैरी कॉम, प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करेंगी एक महीने की सैलरी

By भाषा | Updated: March 30, 2020 15:32 IST

कोरोना वायरस के कारण भारत में अभी तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है और 1000 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमैरी कॉम राज्यसभा की सांसद के तौर पर वह एक महीने का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करेंगी।राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की चैम्पियन मैरी कॉम 2016 में राज्यसभा की सांसद बनी थी।

नई दिल्ली। छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने सोमवार को कहा कि वह कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में राज्यसभा की सांसद के तौर पर वह एक महीने का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करेंगी।

मैरी कॉम का वेतन जिस बैंक में आता है, उन्होंने उस बैंक को लिखा है, ‘‘कोविड-19 महामारी को देखते हुए मैं अपने एक महीने का वेतन प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में दान करना चाहती हूं। इसके लिए मेरे खाते से एक लाख रुपये काट लिए जाएं।’’

राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की यह चैम्पियन खिलाड़ी 2016 में राज्यसभा की सांसद बनी थी। मणिपुर की इस खिलाड़ी ने हाल ही टोक्यो ओलंपिक 2020 का टिकट कटाया था, जिसे इस महामारी के कारण एक साल के लिए टाल दिया गया।

बता दें कि कोरोना वायरस से दुनिया भर में सात लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि इसने 34,000 लोगों की जान ले ली है। भारत में अभी तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है और 1000 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं।

पिछले हफ्ते सचिन तेंदुलकर ने 50 लाख, जबकि पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने 52 लाख रुपये का योगदान किया था। बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, पहलवान बजरंग पूनिया, धाविका हिमा दास और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी मदद दे चुके हैं।

टॅग्स :मैरी कॉमकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!