लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: खेल मंत्रालय की सभी संघों को सलाह, '15 अप्रैल तक ना कराएं टूर्नामेंट और ट्रायल का आयोजन'

By भाषा | Updated: March 19, 2020 15:48 IST

Sports ministry: खेल मंत्रालय ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सभी राष्ट्रीय महासंघों को 15 अप्रैल तक कोई भी टूर्नामेंट या ट्रायल आयोजित नहीं करने का निर्देश दिया

Open in App
ठळक मुद्देखेल मंत्रालय ने 15 अप्रैल तक सभी टूर्नामेंट और ट्रायल के आयोजन पर लगाई रोक'जहां ट्रेनिंग चल रही हो, उस परिसर में बाहर से एथलीट के संपर्क में आने की अनुमति नहीं होगी'

नई दिल्ली: खेल मंत्रालय ने गुरुवार को सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों को 15 अप्रैल तक टूर्नामेंट और चयन ट्रायल आयोजित करने से रोक दिया और साथ ही कहा कि ओलंपिक जाने वाली टीम के खिलाड़ियों को किसी अन्य एथलीट से दूर रखा जाये जो ट्रेनिंग शिविर का हिस्सा नहीं है।

ये निर्देश कोविड-19 महामारी के चलते दिये गये हैं जिसने दुनिया भर में खेल प्रतियोगिताओं पर बड़ा असर डाला है। इससे आगामी एथलेटिक्स इंडियन ग्रां प्री के आयोजन पर सवाल उठ गया है जो शुक्रवार से शुरू होनी है।

मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ और राष्ट्रीय खेल महासंघों को लिखे पत्र में कहा, ‘‘सभी खेल संस्थाओं और उनकी मान्यता प्राप्त इकाइयों को 15 अप्रैल 2020 तक किसी भी खेल प्रतियोगिता का आयोजन नहीं कराने की सलाह दी जाती है जिसमें टूर्नामेंट के अलावा चयन ट्रायल भी शामिल हैं।’’

साथ ही मंत्रालय ने महासंघों से कहा कि वे ओलंपिक ट्रेनिंग शिविर में किसी अन्य एथलीट, कोच या सहयोगी स्टाफ को कोविड-19 महामारी के लिये पृथक रखने के प्रोटोकाल का पालन किये बिना शामिल होने की अनुमति नहीं दें।

मंत्रालय ने दो-बिंदु निर्देश में कहा, ‘‘जहां ट्रेनिंग चल रही हो, उस परिसर में बाहर से एथलीट के संपर्क में आने की अनुमति नहीं होगी। ’’

इसके अनुसार, ‘‘पृथक रखने के प्रोटोकाल का पालन किये बिना किसी कोच, तकनीकी/सहायक स्टाफ एथलीट को ट्रेनिंग कर रहे खिलाड़ियों के साथ बातचीत करने या मिलने की अनुमति नहीं होगी जो ट्रेनिंग शिविर का हिस्सा नहीं हैं और ट्रेनिंग परिसर में नहीं रह रहे हैं।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम