लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: बोरियत से बचने के लिए खाना पकाना सीख रहीं दीपिका, प्राणायाम से करती हैं दिन की शुरुआत

By भाषा | Updated: April 10, 2020 17:58 IST

‘‘मैं दिन की शुरुआत प्राणायम से करती हूं और फिर 45 मिनट तक अभ्यास करती हूं। नाश्ते के बाद खाना पकाना सीखती हूं।’’

Open in App

भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी लॉकडाउन के कारण रेंज पर निशाना लगाने का अभ्यास नहीं कर सकती लेकिन इस समय का इस्तेमाल अपने मंगेतर और साथी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज अतनु दास के लिये मांसाहारी खाना विशेषकर चिकन पकाना सीख रही हैं।

दो साल पहले दोनों की सगाई हुई थी और शादी से पहले दोनों टोक्यो ओलंपिक पर ध्यान लगाना चाहते थे, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक के 2021 तक स्थगित होने के बाद अब लगता है कि उनकी शादी इनसे पहले ही हो जायेगी। दीपिका ने कहा, ‘‘चावल और दाल पकाना आता था। अब मांसाहारी (विशेषकर चिकन) खाना बनाना सीख रही हूं।’’

यह पूछने पर कि उनकी मां कुछ ‘ऑनलाइन टिप्स’ दे रही हैं कि चिकन कैसे बनाया जाता है तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं दिन की शुरुआत प्राणायम से करती हूं और फिर 45 मिनट तक अभ्यास करती हूं। नाश्ते के बाद खाना पकाना सीखती हूं।’’

पूर्व नंबर एक तीरंदाज ने कहा कि उन्होंने हॉल में पांच मीटर की रेंज बना ली है, जिसमें दोनों दोपहर में करीब दो घंटे तक अभ्यास करती हैं, हालांकि लॉकडाउन से पहले वास्तविक अभ्यास शुरू नहीं होने वाला।

दीपिका ने कहा, ‘‘ हम एक निशाना बनाकर डेढ से दो घंटे अभ्यास करते हैं। यह हालांकि रेंज की तरह का अभ्यास नहीं है, लेकिन हम अभ्यास करते हैं और घर पर ही रह रहे हैं।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसतीरंदाजीइंडियाटोक्यो ओलंपिक 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!