लाइव न्यूज़ :

Copa America 2024: क्वार्टर फाइनल में गत चैंपियन अर्जेंटीना, चिली को 1-0 से हराया, ग्रुप ए में 6 अंक के साथ सबसे आगे, जानें कनाडा और पेरू का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2024 13:27 IST

Copa America 2024: अर्जेंटीना 6 अंकों के साथ ग्रुप ए में सबसे आगे है। कनाडा 3 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। चिली और पेरू के 1-1 अंक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देCopa America 2024: वीडियो समीक्षा में गोल की पुष्टि हुई।Copa America 2024: पेरू को 59वें मिनट के बाद एक खिलाड़ी के बिना खेलना पड़ा।Copa America 2024: स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। 

Copa America 2024: लॉटेरो मार्टिनेज ने 88वें मिनट में रिबाउंड पर गोल दागा जिससे गत चैंपियन अर्जेंटीना ने चिली पर 1-0 की जीत के साथ कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेस्सी की कॉर्नर किक पर लगाए शॉट को चिली के गोलकीपर क्लॉडियो ब्रावो ने रोक दिया लेकिन रिबाउंड होकर आई गेंद को मार्टिनेज ने गोल में पहुंचाकर टूर्नामेंट का अपना दूसरा गोल किया। खिलाड़ी खड़े होकर तीन मिनट तक इंतजार करते रहे जिसके बाद वीडियो समीक्षा में गोल की पुष्टि हुई।

मार्टिनेज का राष्ट्रीय टीम के लिए यह 26वां गोल है। अर्जेंटीना छह अंकों के साथ ग्रुप ए में सबसे आगे है। कनाडा तीन अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। चिली और पेरू के एक-एक अंक हैं। अर्जेन्टीना की टीम शनिवार को फ्लोरिडा के मियामी गार्डन्स में पेरू के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप मैच खेलेगी।

कनाडा ने कोपा अमेरिका में पेरू को 1-0 से हराया

जोनाथन डेविड के 74वें मिनट में दागे गोल की मदद से कनाडा ने कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट में पेरू को 1-0 से हरा दिया। कनाडा की 24 वर्षों में अपने दक्षिण अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ यह पहली जीत है। जैकब शैफेलबर्ग के खिलाफ टैकल के लिए मिगुएल अराउजो को लाल कार्ड दिखाए जाने के कारण पेरू को 59वें मिनट के बाद एक खिलाड़ी के बिना खेलना पड़ा।

यह निर्णय वीडियो समीक्षा के बाद लिया गया। कनाडा ने पिछले महीने कोच के रूप में नियुक्त अमेरिकी जेसी मार्श के मार्गदर्शन में चार मैचों में पहली जीत दर्ज की। डेविड का यह कनाडा के लिए 27वां गोल है। इस गोल से राष्ट्रीय टीम ने 391 मिनट के गोल के सूखे को भी खत्म किया। खेल को पहले हाफ के इंजरी टाइम में रोकना पड़ा जब स्टेडियम के गैर छायादार हिस्से पर दौड़ रहे एक सहायक रेफरी की हालत बिगड़ गई और उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। 

टॅग्स :कोपा अमेरिकाArgentinaकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

क्रिकेटकौन हैं युवराज समरा, 65 गेंद, 110 रन, 11 चौके और 6 छक्के, 19 साल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

क्रिकेटNZ vs CAN: ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई बाहर

कारोबारविश्व आंकड़ेः परमाणु ऊर्जा नहीं, अक्षय ऊर्जा का है भविष्य, सौर-पवन ऊर्जा में 793 गीगावॉट की वृद्धि

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!