लाइव न्यूज़ :

Copa America 2024: कोपा अमेरिका सेमीफाइनल लाइनअप, उरुग्वे के सामने कोलंबिया, गत चैंपियन अर्जेन्टीना और कनाडा में टक्कर, जानें टाइम टेबल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2024 17:27 IST

Copa America 2024: जॉन कोरडोवा ने आठवें मिनट में जेम्स रोड्रिग्ज की कॉर्नर किक पर हैडर से गोल दागकर कोलंबिया को 1-0 की बढ़त दिलाई।

Open in App
ठळक मुद्देCopa America 2024: लुई डियाज ने रोड्रिग्ज के पास पर गोल दागकर कोलंबिया की बढ़त 3-0 की।Copa America 2024: ब्राजील को 4-2 से हराकर कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की।Copa America 2024: ब्राजील की टीम विरोधी टीम के 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने का फायदा नहीं उठा सकी।

Copa America 2024: कोलंबिया ने दबदबा बनाते हुए कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में शनिवार को यहां पनामा को 5-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस जीत के साथ कोलंबिया ने अपने अजेय अभियान को 27 मैच तक पहुंचा दिया। जॉन कोरडोवा ने आठवें मिनट में जेम्स रोड्रिग्ज की कॉर्नर किक पर हैडर से गोल दागकर कोलंबिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। रोड्रिग्ज ने 10 मिनट के भीतर पेनल्टी किक पर एक और गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 से आगे किया। लुई डियाज ने रोड्रिग्ज के पास पर गोल दागकर कोलंबिया की बढ़त 3-0 की।

मध्यांतर तक कोलंबिया की टीम 3-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में 70वें मिनट में रिचर्ड रायोस और फिर मिगुएल बोर्जा ने इंजरी टाइम में पेनल्टी किक पर गोल करके कोलंबिया की 5-0 से जीत सुनिश्चित की। कोलंबिया बुधवार को सेमीफइनल में उरुग्वे से भिड़ेगा जिसने ब्राजील को पेनल्टी शूट आउट में 4-2 से हराया।

उरुग्वे ने पेनल्टी शूट आउट में ब्राजील को 4-2 से हराया, कोपा अमेरिका के सेमीफाइनल में

मैनुएल उगार्ते ने पांचवीं और अंतिम पेनल्टी किक पर गोल दागा जिससे उरुग्वे ने शनिवार को यहां ब्राजील को 4-2 से हराकर कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की। दोनों ही टीमें निर्धारित समय और फिर अतिरिक्त समय में भी गोल करने में नाकाम रहीं। इस मुकाबले में 41 फाउल हुए जो टूर्नामेंट के किसी मुकाबले में सर्वाधिक हैं।

इस दौरान सिर्फ चार शॉट ही गोल की तरफ मारे गए। उरुग्वे के नाहिटन नांदेज को रोड्रिगो के खिलाफ खतरनाक टैकल के लिए 74वें मिनट में लाल कार्ड दिखाकर बाहर किया गया लेकिन ब्राजील की टीम विरोधी टीम के 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने का फायदा नहीं उठा सकी।

शूट आउट में गोलकीपर सर्जियो रोशेट ने एडेर मिलिताओ का शॉट रोका जबकि डगलस लुई की पेनल्टी किक गोल पोस्ट से टकराई जिससे उरूग्वे ने 3-1 की बढ़त दिलाई गोलकीपर एलिसन बेकर ने चौथे प्रयास में उरूग्वे के जोस मारिया गिमिनेज की पेनल्टी किक रोककर ब्राजील को मुकाबले में बनाए रखा।

लेकिन अगले प्रयास में उगार्ते ने गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। उरूग्वे की टीम बुधवार को सेमीफाइनल में कोलंबिया से भिड़ेगी जिसने पनामा को 5-0 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल मंगलवार को गत चैंपियन अर्जेन्टीना और कनाडा के बीच खेला जाएगा।

टॅग्स :कोपा अमेरिकाBrazilकनाडाCanada
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

क्रिकेटकौन हैं युवराज समरा, 65 गेंद, 110 रन, 11 चौके और 6 छक्के, 19 साल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

क्रिकेटNZ vs CAN: ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई बाहर

कारोबारविश्व आंकड़ेः परमाणु ऊर्जा नहीं, अक्षय ऊर्जा का है भविष्य, सौर-पवन ऊर्जा में 793 गीगावॉट की वृद्धि

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!