लाइव न्यूज़ :

Copa America 2024: कनाडा को 2-0 से हराया, दोनों गोल में मेस्सी बने सूत्रधार, मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना की शानदार शुरुआत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2024 11:19 IST

Copa America 2024: अर्जेंटीना 2021 कोपा अमेरिका और 2022 विश्व कप के बाद लगातार तीसरा बड़ा खिताब जीतने की कोशिश में है।

Open in App
ठळक मुद्देCopa America 2024: अमेरिका में दूसरी बार दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल की यह सबसे बड़ी चैम्पियनशिप हो रही है।Copa America 2024: 88वें मिनट में लौटारो मार्तिनेज के गोल में सहायक की भूमिका निभाई।Copa America 2024: कनाडा को 2 . 0 से हराकर किया और दोनों गोल में लियोनेल मेस्सी ने सूत्रधार की भूमिका निभाई।

Copa America 2024: मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका फुटबॉल में अपने अभियान का आगाज कनाडा को 2 . 0 से हराकर किया और दोनों गोल में लियोनेल मेस्सी ने सूत्रधार की भूमिका निभाई। मेस्सी ने 49वें मिनट में जूलियन अल्वारेज को गेंद सौंपी जिन्होंने पहला गोल किया। इसके बाद 88वें मिनट में लौटारो मार्तिनेज के गोल में सहायक की भूमिका निभाई। अर्जेंटीना 2021 कोपा अमेरिका और 2022 विश्व कप के बाद लगातार तीसरा बड़ा खिताब जीतने की कोशिश में है। अमेरिका में दूसरी बार दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल की यह सबसे बड़ी चैम्पियनशिप हो रही है।

मेस्सी का यह 35वां मैच था और उन्होंने चिली सर्जियो लिविंगस्टोन को पीछे छोड़ा जिन्होंने 1941 से 1953 के बीच 34 कोपा अमेरिका मैच खेले थे। अब अर्जेंटीना का सामना मंगलवार को चिली से न्यूजर्सी में होगा। इसके बाद 29 जून को मियामी गार्डंस में उसे पेरू से खेलना है। वहीं कनाडा की टीम कंसास सिटी में मंगलवार को पेरू से और 29 जून को ओरलैंडो में चिली से खेलेगी । अमेरिका के 14 स्टेडियम में यह टूर्नामेंट खेला जा रहा है जिसमें दक्षिण अमेरिका की दस टीमें भाग ले रही हैं।

टॅग्स :फीफाकनाडाकोपा अमेरिकाअमेरिकाArgentinaलियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!