लाइव न्यूज़ :

ध्यान लगाने से मैचों के दौरान मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने में मदद मिली : सिंधू

By भाषा | Updated: August 10, 2021 15:34 IST

Open in App

हैदराबाद, 10 अगस्त ओलंपिक में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाली स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू ने कहा कि ध्यान लगाने से उन्हें अपने करियर में सफलताएं हासिल करने में मदद मिली क्योंकि इससे चित शांत रहता है और भावनाओं को बेहतर समझा जा सकता है।

सिंधू ने यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ध्यान लगाने से मैं शांतचित बनी रहती हूं और इससे मुझे भावनाओं को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलती है। इससे मुझे अपनी आगे की योजनाओं को तैयार करने में भी मदद मिलती है। ’’

उन्होंने यहां हर्टफुलनेस इंस्टीट्यूट का दौरा करने के बाद कहा, ‘‘महामारी के इस तनावपूर्ण दौर में ध्यान से शांतचित बने रहने में मदद मिलती है। ध्यान लगाने से मुझे मेरे करियर में मदद मिली। मैं मैचों के दौरान मुश्किल परिस्थितियों का आसानी से सामना कर सकती हूं।’’

सिंधू ने तोक्यो ओलंपिक में महिला एकल का कांस्य पदक जीता। इससे पहले उन्होंने रियो ओलंपिक में रजत पदक हासिल किया था। वह ओलंपिक में दो व्यक्तिगत पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!