लाइव न्यूज़ :

CWG 2022: पीवी सिंधु का धमाल, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता अपना पहला गोल्ड मेडल, फाइनल में कनाडा की खिलाड़ी को हराया

By विनीत कुमार | Updated: August 8, 2022 15:03 IST

पीवी सिंधु ने कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में अपना पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने बैडमिंटन के महिला सिंगल्स के फाइनल में कनाडा की 21-15, 21-13  से हराया।

Open in App
ठळक मुद्देपीवी सिंधु ने महिला सिंगल्स के फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को 21-15, 21-13 से हराया। सिंधु ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार अपना गोल्ड मेडल जीता है, पिछली बार सिल्वर पर किया था कब्जा।

बर्मिंघम: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने महिला सिंगल्स के फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में यह पहली बार है जब सिंधु ने खेल के एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। जारी राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की झोली में यह 19वां स्वर्ण पदक है। 

सिंधु ने पिछली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं, 2014 में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था। सिंधु ने बहरहाल सोमवार को फाइनल में मिशेल ली को सीधे गेम में 21-15, 21-13 से हराया।

सिंधु ने पहला गेम 21-15 से जीता

पीवी सिंधु ने पहले गेम में 21-15 से जीत हासिल की। उन्होंने आक्रामक शुरुआत की और कुछ ही देर में 3-1 की बढ़त हासिल कर ली। मिशेल ली ने हालांकि यहां वारसी की और स्कोर को 4-4 से बराबर कर लिया। इसके बाद अगले कुछ मिनट तक स्कोर 5-5, 6-6, 7-7 तक बराबरी पर चलता रहा। 

सिंधु ने इसके बाद वापसी की और पहले गेम में ब्रेक तक 11-8 की बढ़त बना ली। ब्रेक के बाद सिंधु ने और आक्रामक रवैया अपनाया और बढ़त को 16-10 कर लिया। ली ने जरूर कुछ संघर्ष दिखाया लेकिन सिंधु ने 21-15 से इस गेम को अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में सिंधु का दबदबा

दूसरे गेम में सिंधु एक बार फिर आक्रामक अंदाज में नजर आई और 9-4 की बढ़त कायम कर ली। ब्रेक तक सिंधु की ये बढ़त 11-6 तक हो गई। हालांकि ब्रेक के बाद मिशेल ने जोर लगाया और स्कोर को 13-10 तक लाने में कामयाब रहीं। सिंधु ने इसके बाद फिर बढ़त बनाई और स्कोर को 16-12 तक ले गईं। इसके बाद 21-13 से गेम जीतते हुए मैच पर भी कब्जा कर लिया और भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाल दिया।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सपी वी सिंधुबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!