लाइव न्यूज़ :

2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली कृष्णा पूनिया बनीं विधायक, 18 हजार वोटों से दर्ज की जीत

By सुमित राय | Updated: December 12, 2018 09:54 IST

कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 की गोल्ड मेडल विजेता कृष्णा पूनिया ने नई पारी की शुरुआत की है।

Open in App

कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 की गोल्ड मेडल विजेता कृष्णा पूनिया ने नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने राजस्थान विधानसभा चुनाव में सादुलपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है और विधायक चुनी गई हैं। पूनिया ने सादुलपुर सीट से विधायक रहे बहुजन समाज पार्टी के मनोज न्यांगली को हराया।

2013 के विधानसभा चुनावों में कृष्णा पूनिया को कांग्रेस से पहली बार टिकट मिला था, लेकिन उन्हें  जीत हासिल नहीं हुई। 2018 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस ने कृष्णा पूनिया पर भरोसा जताया और उन्होंने 70,020 मत हासिल करते हुए मनोज न्यांगली को 18084 मतों से हराया।

कृष्णा पूनिया एक भारतीय डिस्कस थ्रोअर है और इन्होंने 11 अक्टूबर 2010 को दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स के डिस्कस थ्रो इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। उन्होंने 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड के अलावा दो बार एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

कृष्णा पूनिया का जन्म हरियाणा के हिसार में 5 मई 1977 को जाट परिवार में हुआ था। कृष्णा ने साल 1999 में राजस्थान के चुरू जिले के गागर्वास गांव के रहने वाले वीरेन्द्र सिंह पूनिया से शादी की थी और इसके बाद चुरू में ही रहती हैं। इनके पति जयपुर में भारतीय रेलवे में कार्यरत है।

उनके पति वीरेंदर भी इंटरनेशनल एथलीट होने के साथ पत्‍नी के कोच भी रहे हैं और द्रोणाचार्य पुरस्‍कार विजेता हैं। कृष्‍णा पूनिया 2012 के ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्‍व कर चुकी हैं। कृष्णा पूनिया कई इंटरव्यूज में यह बता चुकी हैं कि उनके पति ही उनके कोच हैं। वह यह भी कहती रही हैं कि अपने पति की वजह से ही वह मेडल जीतने में कामयाब हो सकी हैं। 

टॅग्स :कृष्णा पूनियाविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!