लाइव न्यूज़ :

Commonwealth Games 2022: भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में, वेल्स को 4- 1 से हराया, 4 मैच और 27 गोल कर रिकॉर्ड बनाया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 4, 2022 20:42 IST

Commonwealth Games 2022: हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक के दम पर आखिरी लीग मैच में वेल्स को 4-1 से हराकर भारतीय टीम ने पूल बी में शीर्ष पर रहकर बृहस्पतिवार को राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम ने 4 मैच खेलते हुए 27 गोल किए और केवल 5 गोल खाए।

Open in App
ठळक मुद्दे मनदीप और आकाशदीप ने गोल करके भारत को विशाल अंतर से जीत दिलाई। टीम इंडिया ने कनाडा को 8-0 से हरा दिया था।घाना को 11 . 0 से हराने के बाद भारतीय टीम को दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 4 . 4 से ड्रॉ पर रोका था।

Commonwealth Games 2022: भारतीय टीम ने आखिरी लीग मैच में वेल्स को 4- 1 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम इंडिया ने कनाडा को 8-0 से हरा दिया था। भारतीय टीम ने 4 मैच खेलते हुए 27 गोल किए।  सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार छह अगस्त को खेले जाएंगे।

पहले मैच में घाना को 11 .0 से और तीसरे मैच में कनाडा को 8 . 0 से हराने वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड से 4 . 4 से ड्रॉ खेला था। विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज मनप्रीत सिंह की टीम प्लस 22 के गोल औसत के साथ पूल बी में शीर्ष रही और अब सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया से सामना नहीं करना पड़ेगा बशर्ते इंग्लैंड आखिरी मैच में कनाडा को 15 . 0 से ना हरा दे।

टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने आखिरी लीग मैच में आक्रामक शुरुआत की और दूसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने दो पेनल्टी कॉर्नर तब्दील करके हाफ टाइम तक 2 . 0 की बढ़त दिला दी। हरमनप्रीत और गुरजंत सिंह ने आखिरी दो क्वार्टर में एक एक गोल करके बढ़त 4-0 की कर दी। वेल्स के लिये एकमात्र गोल जेरेथ फर्लोंग ने चौथे क्वार्टर में किया।

टॅग्स :हॉकी इंडियाकॉमनवेल्थ गेम्सकनाडाइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

क्रिकेटकौन हैं युवराज समरा, 65 गेंद, 110 रन, 11 चौके और 6 छक्के, 19 साल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम