लाइव न्यूज़ :

CWG 2022: लॉन बॉल्स में भारतीय टीम ने किया कमाल, न्यूजीलैंड को 16-13 से हराकर पहला पदक पक्का किया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 1, 2022 17:45 IST

CWG 2022: भारतीय टीम ने लॉन बॉल्स की महिला फोर्स स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाकर राष्ट्रमंडल खेलों की इस प्रतियोगिता में पहला पदक पक्का किया है।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूजीलैंड को 16-13 से हराया।भारतीय टीम ने पूल बी के मैच में घाना को 11 . 0 से रौंदकर आगाज किया।निकहत जरीन क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई लेकिन शिवा थापा अंतिम 16 से बाहर हो गए।

CWG 2022: भारतीय टीम ने लॉन बॉल्स की महिला फोर्स स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाकर राष्ट्रमंडल खेलों की इस प्रतियोगिता में पहला पदक पक्का किया है। भारत ने लॉन बाउल्स महिला चौकों में न्यूजीलैंड को 16-13 से हराकर फाइनल में रजत पदक हासिल किया।

भारतीय टीम पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में महिला फोर्स प्रारूप के फाइनल में पहुंची है। लवली चौबे (लीड), पिंकी (सेकेंड), नयनमोनी सेकिया (थर्ड) और रूपा रानी टिर्की (स्किप) की भारतीय महिला फोर्स टीम मंगलवार को स्वर्ण पदक के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी।

सेलिना गोडार्ड (लीड), निकोल टूमी (सेकेंड), टेल ब्रूस (थर्ड) और वेल स्मिथ (स्किप) की न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ दूसरे चरण के बाद 0-5 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने जोरदार वापसी की। नौवें चरण के बाद दोनों टीम 7-7 से बराबरी थी जबकि 10वें चरण के बाद भारत ने 10-7 की बढ़त बना ली।

इस करीबी मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम 14वें चरण के बाद 13-12 की मामूली बढ़त बनाने में सफल रही। इसके बाद भारत ने रूपा रानी के बेहरीन शॉट से 16-13 के स्कोर से मुकाबला जीत लिया। भारतीय पुरुष पेयर टीम रविवार को क्वार्टर फाइनल में उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ 8-26 की हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई थी।

भारत के अचिंता शेउली ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की 73 किलो भारोत्तोलन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। मिजोरम के युवा जेरेमी लालरिननुंगा ने भारोत्तोलन में भारत का दबदबा कायम रखते हुए अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया। ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने भारत को पहला स्वर्ण दिलाया था। भारत के अब 6 पदक हो गए हैं और सभी भारोत्तोलन में मिले हैं।

हॉकी में मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पूल बी के मैच में घाना को 11 . 0 से रौंदकर आगाज किया। मुक्केबाजी में विश्व चैम्पियन निकहत जरीन क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई लेकिन शिवा थापा अंतिम 16 से बाहर हो गए। भारत टेबल टेनिस, स्क्वाश और लॉन बॉल में भी पदक की दौड़ में बना हुआ है। 

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!