लाइव न्यूज़ :

Commonwealth Games 2022: घाना को 11-0 से हराने के बाद पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा को 8-0 से रौंदा, कल वेल्स से टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2022 20:51 IST

Commonwealth Games 2022:  इंग्लैंड से 4- 4 से ड्रॉ के रूप में भुगतना पड़ा। दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत 2019 में सुल्तान अजलान शाह टूर्नामेंट में हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देटीम ने पहले ही क्वार्टर से आक्रामक खेल दिखाते हुए दो गोल दाग दिये।दूसरे क्वार्टर में दो, तीसरे में एक और चौथे क्वार्टर में तीन गोल किये। विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज कनाडा की टीम भारतीय गोल पर हमले बोलने में नाकाम रही।

Commonwealth Games 2022: आकाशदीप सिंह और हरमनप्रीत सिंह के दो दो गोल की मदद से भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा में बुधवार को कनाडा को 8-0 से हराकर सेमीफाइनल का दावा पुख्ता कर लिया। टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम ने पहले ही क्वार्टर से आक्रामक खेल दिखाते हुए दो गोल दाग दिये।

दूसरे क्वार्टर में दो , तीसरे में एक और चौथे क्वार्टर में तीन गोल किये। विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज कनाडा की टीम भारतीय गोल पर हमले बोलने में नाकाम रही। भारत के लिये आकाशदीप और हरमनप्रीत ने दो दो जबकि गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय और अमित रोहिदास ने एक एक गोल दागा।

दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत ने पहले मैच में घाना को 11 . 0 से हराया था लेकिन दूसरे मैच में अनुशासनहीन प्रदर्शन का खामियाजा इंग्लैंड से 4- 4 से ड्रॉ के रूप में भुगतना पड़ा। दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत 2019 में सुल्तान अजलान शाह टूर्नामेंट में हुई थी। तब मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने 7-3 से जीत दर्ज की थी। अब भारत को बृहस्पतिवार को वेल्स से खेलना है। 

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सहॉकी इंडियाकनाडाइंग्लैंडGhana
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

क्रिकेटकौन हैं युवराज समरा, 65 गेंद, 110 रन, 11 चौके और 6 छक्के, 19 साल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम