लाइव न्यूज़ :

कॉमनवेल्थ गेम्स: खेल गांव में मुफ्त बांटे जाएंगे आइसक्रीम और 2 लाख से ज्यादा कॉन्डम

By विनीत कुमार | Updated: April 2, 2018 17:45 IST

कॉमनवेल्थ गेम्स में 70 देशों के 6600 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं और आयोजक खेल गांव को हर संभव पूरी सुविधा से लैस करने की तैयारी में हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 2 अप्रैल: ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में बुधवार से शुरू हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान 225,000 कॉन्डम, 17,000 टॉयलेट रोल्स और फ्री आईसक्रीम भी बांटे जाएंगे। इन खेलों का आगाज 4 अप्रैल को होना है और उससे पहले हजारों एथलीटों, सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर के दर्शकों का ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर आना शुरू हो गया है।

इन खेलों में इस बार करीब 70 देशों के 6600 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं और आयोजक खेल गांव को हर संभव पूरी सुविधा से लैस करने की तैयारी में हैं। आंकड़ों के अनुसार 11 दिनों तक चलने वाले इस इवेंट में मुफ्त कॉन्डम की जो व्यवस्था की गई है वो 34 कॉन्डम प्रति व्यक्ति है।

पिछले ही साल दक्षिण कोरिया में हुए विंटर ओलंपिक में आयोजकों ने 110,000 मुफ्त कॉन्डम बांटे थे। वहीं, रियो ओलंपिक में 450,000 कॉन्डम बांटे गए थे। (और पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: सीरिंज विवाद में शक के घेरे में भारतीय दल, मामले की जांच शुरू)

उस समय ब्राजील में यौन संक्रमण से भी फैलने वाले रोग 'जिका' का खतरा था और इस कारण तब ये संख्या 42 कॉन्डम प्रति व्यक्ति थी। 

बहरहाल, गोल्ड कोस्ट में आयोजकों ने दावा किया है कि यहां प्रतिभागी वर्चुअल रिऐलिटी कंप्यूटर गेम खेलकर, तैराकी या फिर कृत्रिम झरने के पास समय बिताते हुए या फिर पियानो बजाकर तनाव और थकान दूर कर सकेंगे। इसके अलावा खाने के लिए 24 घंटे डाइनिंग रूम खुले रहेंगे जिसमें 300 कुक वेगान, शाकाहारी, हलाल और ग्लूटेन फ्री या लैक्टो-फ्री खाने बनाएंगे। खेलगांव में 1,250 अपार्टमेंट बनाए गए हैं जो 2019 के बाद ही बेचे जा सकेंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ी हर खबर यहां पढ़ें

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सकंडोमऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!