लाइव न्यूज़ :

चीन ने ब्रिटेन, कनाडा के ओलंपिक बहिष्कार को तमाशा कहकर खारिज किया

By भाषा | Updated: December 10, 2021 10:35 IST

Open in App

बीजिंग, 10 दिसंबर (एपी) चीन ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक खेल 2022 के राजनयिक बहिष्कार में अमेरिका का साथ देने के कनाडा और ब्रिटेन के फैसले को ‘तमाशा’ कहकर खारिज कर दिया।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन इन देशों के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर होने वाली प्रतिक्रियाओं को लेकर भी चिंतित नहीं है।

उन्होंने कहा कि शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिये कई राष्ट्राध्यक्षों, शीर्ष नेताओं और शाही परिवार के सदस्यों ने पंजीकरण करवाया है।

अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन ने कहा कि चीन में मानवाधिकारों के हनन के विरोध में वे चार से 20 फरवरी के बीच होने वाले शीतकालीन खेलों में अपने सरकारी प्रतिनिधि नहीं भेजेंगे जबकि न्यूजीलैंड पहले ही चीन को सूचित कर चुका था कि महामारी से जुड़े यात्रा प्रतिबंधों को देखते हुए वह अपने किसी अधिकारी को नहीं भेजेगा। उसने हालांकि मानवाधिकारों से जुड़ी चिंताओं को भी व्यक्त किया था।

राजनयिक बहिष्कार के अंतर्गत केवल सरकारी अधिकारी खेलों से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेते हैं और देश अपनी टीम को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिये भेजते हैं।

वांग ने कहा कि उनका देश अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन को निमंत्रण नहीं भेजेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके अधिकारी आ रहे हैं या नहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वे बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन को देखेंगे। खेलों का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। ये वे देश हैं जिन्होंने यह तमाशा खड़ा किया है।’’

चीन को उम्मीद है कि अन्य देश उनका अनुसरण नहीं करेंगे तथा खेलों को वैश्विक समर्थन मिलेगा।

वांग ने कहा, ‘‘अब तक कई राष्ट्राध्यक्षों, सरकारी नेताओं और शाही परिवार के सदस्यों ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है और हम उनका स्वागत करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!