लाइव न्यूज़ :

चिली ने कोपा अमेरिका में वायरस नियमों का उल्लंघन करना स्वीकार किया

By भाषा | Updated: June 21, 2021 10:18 IST

Open in App

साओ पाउलो, 21 जून (एपी) चिली के खिलाड़ियों ने कोपा अमेरिका के दौरान कोरोना वायरस नियमों का उल्लंघन किया जब ब्राजील के शहर सुइयाबा में टीम होटल में ‘हज्जाम’ खिलाड़ियों के संपर्क में आया।

चिली सॉकर महासंघ ने रविवार को बयान जारी करके कहा कि वे कोपा अमेरिका में हिस्सा ले रही टीम द्वारा जैविक रूप से सुरक्षित माहौल के नियमों के उल्लंघन की बात स्वीकार करते हैं क्योंकि एक हज्जाम ने होटल में अनधिकृत प्रवेश किया और नेगेटिव आरटी-पीसीआर परीक्षण के बावजूद उसे खिलाड़ियों के संपर्क में नहीं आना चाहिए था।

चिली महासंघ ने इस घटना से जुड़े खिलाड़ियों की संख्या और नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन कहा है कि उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।

महासंघ ने कहा, ‘‘जिन चीजों के कारण हमें इस स्थिति का सामना करना पड़ा उसके लिए हमें खेद है और हम सूचित करते हैं कि शनिवार को टीम के सभी सदस्य वायरस के लिए नेगेटिव पाए गए।’’

चिली के मीडिया समूहों ने कहा था कि मिडफील्डर आर्तुरो विडाल और डिफेंडर गैरी मेडेल होटल में अनिधकृत व्यक्ति के साथ पहुंचे। दोनों ने पिछले हफ्ते बाल कटवाने का अपना वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था जिसके बाद महासंघ ने बयान जारी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!