लाइव न्यूज़ :

खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले पहले फुटबॉलर छेत्री ने कहा, स्वप्निल सफर रहा

By भाषा | Updated: November 3, 2021 18:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजे जाने वाले पहले फुटबॉलर सुनील छेत्री ने बुधवार को कहा कि पिछले 16 वर्षों में भारत के लिये खेलते हुए उनका सफर किसी स्वप्न से कम नहीं रहा है।

छेत्री ने 2005 में 12 जून को पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिये अपना पदार्पण किया था और उन्होंने कई बार देश के लिये फुटबॉल इतिहास रचा और अब उनके नाम एक उपलब्धि जुड़ गयी जब उन्हें देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार के लिये चुना गया।

छेत्री ने कहा, ‘‘मैं काफी रोमांचित हूं, मैं सचमुच शुक्रगुजार हूं और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैंने हमेशा ही कहा है कि मेरा सफर स्वप्न की तरह रहा है और यह मेरे परिवार, टीम के साथियों और कोचों के बिना संभव नहीं हो पाता। ’’

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की विज्ञप्ति के अनुसार 36 वर्षीय भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय टीम के लिये खेलना शानदार रहा है, इतने वर्षों के लिये, इतने सारे मैच खेलकर, यह शानदार सफर रहा है। ’’

भारत के महानतम फुटबॉलरों में शामिल छेत्री ने देश के लिये सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और सबसे ज्यादा गोल दागे हैं।

वह 125 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 80 गोल की बदौलत सक्रिय खिलाड़ियों में गोल की संख्या के आधार पर इस समय संयुक्त रूप से अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनल मेस्सी के साथ हैं।

वह उन चुनिंदा भारतीय फुटबॉलरों में से एक हैं जिन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है और उन्हें अर्जुन पुरस्कार भी मिल चुका है। वह देश का सबसे बड़ा खेल पुरस्कर खेल रत्न हासिल करने वाले पहले फुटबॉलर हैं।

छेत्री को मंगलवार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किये जाने वाले 12 खिलाड़ियों में चुना गया जिन्हें 13 नवंबर को सम्मानित किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टधारः शिवानी लॉज में पुलिस अधिकारी करण सिंह रावत की संदिग्ध मौत, संघर्ष या बाहरी चोट का सबूत नहीं मिला

भारतनीतीश सरकार के 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के कारण केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर योजना पर पड़ा बुरा असर

क्राइम अलर्टVIDEO: तेलंगाना में दहेज की मांग को लेकर पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

क्रिकेटT20 World Cup 2026: पाकिस्तान दौरा बीच में छोड़ श्रीलंका लौटे?, चरित असलंका को कप्तानी से हटाया और इस खिलाड़ी पर खेला दांव

क्रिकेट2025 में 4 मैच खेले, 8.6 करोड़ रुपये में बिके जोश इंग्लिस?, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने उठाए सवाल, आखिर 2026 में कितने मैच खेलेंगे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!