लाइव न्यूज़ :

कनाडा के फेलिक्स, शापोवालोव टोरंटो टूर्नामेंट से बाहर

By भाषा | Updated: August 12, 2021 09:49 IST

Open in App

टोरंटो, 12 अगस्त (एपी) विंबलडन क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले कनाडा के फेलिक्स आगर एलियासिम और उनके हमवतन डेनिस शापोवालोव यहां नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

फेलिक्स को दूसरे दौर के मुकाबले में दुसान लाजोविच ने 7-5, 6-4 से हराया जबकि शापोवालोव को अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो ने 6-1, 6-4 से शिकस्त देकर बाहर का रास्ता दिखाया।

नौवीं वरियता प्राप्त फेलिक्स को पहले दौर में बाई मिली थी। उन्हें तोक्यो ओलंपिक में भी पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा था।

दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी और पांचवें वरीय शापोवालोव को भी पहले दौर में बाई मिली थी।

मांट्रियल में महिला टूर्नामेंट में कनाडा की वाइल्ड कार्ड धारक रेबेका मारिनो ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पाउला बेडोसा को 1-6, 7-5, 6-4 से हराया। तीस साल की मारिनो ने पहले दौर में 16वीं वरीय मेडिसन कीज को हराकर उलटफेर किया था।

मारिनो ने 2011 में करियर की सर्वश्रेष्ठ 39वीं रैकिंग हासिल की थी लेकिन इसके बाद अवसाद से निपटने के लिए वह लगभग पांच साल तक खेल से दूर रही। फिलहाल उनकी रैंकिंग 220वीं हैं।

मारिनो अगले दौर में बेलारूस की शीर्ष वरीय एरिना सबालेंका से भिड़ेंगी जिन्होंने अमेरिका की वाइल्ड कार्ड धारक स्लोएन स्टीफंस को 7-6, 4-6, 6-4से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!