लाइव न्यूज़ :

थॉमस कप फाइनल्स में निश्चित रूप से पदक जीत सकते हैं: चिराग शेट्टी

By भाषा | Updated: October 7, 2021 15:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर शीर्ष युगल बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी का मानना है कि भारतीय पुरूष टीम के पास थॉमस कप फाइनल में पदक जीतने का मौका है।

चिराग चोट के कारण सुदीरमन कप में नहीं खेल पाये थे और अब उनकी निगाहें प्रतिष्ठित टूर्नामेंट थॉमस कप में शानदार प्रदर्शन करने पर लगी हैं।

तोक्यो ओलंपिक के बाद यह उनका पहला टूर्नामेंट होंगा और वह कोर्ट पर उतरने के लिये बेताब हैं। पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह सुदीरमन कप में नहीं खेल पाये थे।

थॉमस और उबेर कप का फाइनल्स अब डेनमार्क के अराहस में नौ से 17 अक्टूबर तक खेला जायेगा।

चिराग ने पीटीआई से कहा, ‘‘सुदीरमन कप से दो हफ्ते पहले मेरे पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था जिससे मैंने सुदीरमन कप से हटने का फैसला किया था। लेकिन मैं अब फिट हूं और थॉमस कप फाइनल में खेलने के लिये तैयार हूं। ’’

भारत को ग्रुप सी में गत चैम्पियन चीन, नीदरलैंड और ताहिती से भिड़ना है और चिराग का कहना है कि उनके पास निश्चित रूप से पदक के साथ लौटने का मौका है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास इस बार सिर्फ मजबूत एकल खिलाड़ी ही नहीं बल्कि मजबूत युगल जोड़ी भी है। इसलिये हम एक पदक जीत सकते हैं। हम निश्चित रूप से पदक जीत सकते हैं। हमने पिछली बार एशियाई टीम चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था इसलिये मुझे लगता है कि हमारी टीम एक पदक जीत सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!