लाइव न्यूज़ :

बच्चे के जन्म के लिये आईपीएल के यूएई चरण में नहीं खेल पायेंगे बटलर

By भाषा | Updated: August 21, 2021 21:15 IST

Open in App

जोस बटलर की टीम राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को घोषणा की कि इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिये इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के संयुक्त अरब अमीरात चरण में नहीं खेल पायेंगे।टी20 लीग भारत में बढ़ते कोविड-19 मामलों और आईपीएल के ‘बायो बबल’ में कई मामले सामने आने के चलते मई में निलंबित हो गयी थी जिसके बचे हुए मैच 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले जायेंगे।फ्रेंचाइजी ने ट्वीट किया, ‘‘जोस बटलर दूसरे बच्चे के जन्म के लिये आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। हम रॉयल्स परिवार में एक नये सदस्य के आने का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। ’’वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के बिना खेलेगी जो कोहनी में ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर’ के उभरने के कारण साल के बचे हुए सत्र में नहीं खेल पायेंगे।रॉयल्स ने न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम विकेटकीपर बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स से करार किया है जो इस समय कैरेबियाई प्रीमियर लीग में बारबाडोस रॉयल्स फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं।आईपीएल के इस चरण के निलंबित होने तक रॉयल्स की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर थी, उसने सात में से तीन मैचों में जीत हासिल की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!