लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के तैराकों ने रिले में इतिहास रचा

By भाषा | Updated: July 28, 2021 15:00 IST

Open in App

तोक्यो, 28 जुलाई (एपी) एक शताब्दी से भी अधिक समय में ब्रिटेन ने बुधवार को तोक्यो ओलंपिक की तैराकी प्रतियोगिता में रिले स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता जबकि अमेरिकी टीम पोडियम पर भी जगह नहीं बना पाई।

ब्रिटेन ने दबदबा बनाते हुए पुरुष चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल में जीत दर्ज की। टीम में 200 मीटर फ्रीस्टाइल के स्वर्ण पदक विजेता टॉम डीन, 200 मीटर के रजत पदक विजेता डंकन स्कॉट, तीन बार के ओलंपिक पदक विजेता जेम्स गाय और 18 साल के मैथ्यू रिचर्ड्स शामिल थे।

ब्रिटेन की टीम ने छह मिनट 58.58 सेकेंड से खिताब जीता लेकिन मामूली अंतर से विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूक गई। अमेरिका ने रोम में 2009 में विश्व चैंपियनशिप में छह मिनट 58.55 सेकेंड का समय लिया था।

अमेरिका टीम तैराकी के अपने गौरवपूर्ण इतिहास में रिले में हिस्सा लेते हुए पहली बार पदक जीतने में विफल रही।

कीरन स्मिथ, ड्रयू किबलर, जैक ऐपल और टाउनले हास की अमेरिकी जोड़ी ने सात मिनट 3.24 सेकेंड का समय लिया और क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीतने वाली रूस और आस्ट्रेलिया की टीम से भी पीछे रही।

इस नतीजे से अमेरिका के महान तैराक माइकल फेल्प्स काफी नाराज दिखे जो अपने करियर के दौरान खिताब जीतने वाली कई रिले टीमों का हिस्सा रहे और तोक्यो एक्वाटिक्स सेंटर में टेलीविजन कमेंटेटर के रूप में मौजूद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!