लाइव न्यूज़ :

मुक्केबाजी विश्व चैंपियन: निशांत और संजीत क्वार्टर फाइनल में, तीन मुक्केबाज बाहर

By भाषा | Updated: November 1, 2021 20:50 IST

Open in App

बेलग्रेड, एक नवंबर भारतीय मुक्केबाज निशांत देव (71 किग्रा) और संजीत (92 किग्रा) ने यहां अंतिम 16 चरण के मुकाबलों में जीत के साथ एआईबीए पुरुष विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई लेकिन देश के तीन अन्य मुक्केबाज सोमवार को हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

निशांत ने मैक्सिको के मार्को अल्वारेज वेर्डे को रविवार देर रात हुए मुकाबले में 3-2 से हराया। वह क्वार्टर फाइनल में रूस के वादिम मुसाएव से भिड़ेंगे।

पिछली विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे संजीत ने जॉर्जिया के जियोर्जी चिग्लेड्ज को 4-1 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम आठ दौर में प्रवेश किया।

संजीत क्वार्टर फाइनल में इटली के अजीज आबेस मोहिदिन से भिड़ेंगे।

हालांकि रोहित मोर (57 किग्रा) को कजाखस्तान के सेरिक तेमिरझानोव के खिलाफ 1-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि आकाश सांगवान (67 किग्रा) को क्यूबा के विश्व युवा चैंपियन केविन ब्राउन बेजेन के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।

सुमित कुंडू (75 किलो) भी क्यूबा के योएनलिस हर्नांडिज के हाथों 0 . 5 से हार गए ।

रोहित ने कड़ी चुनौती पेश की और तकनीकी रूप से सक्षम कजाखस्तान के मुक्केबाज के खिलाफ जोखिम उठाया। सेरिक ने पहले दौर में आक्रामक रुख अपनाया।

रोहित ने भी आक्रामक रणनीति अपनाकर विरोधी मुक्केबाज को परेशान किया। भारतीय मुक्केबाज का फुटवर्क अच्छा था लेकिन वह सेरिक के शरीर पर मुक्के लगाने में नाकाम रहे।

सांगवान ने भी कड़ी चुनौती पेश की लेकिन उनका फुटवर्क उम्मीद के मुताबिक नहीं था जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा।

सांगवान के लगातार हमलों से ब्राउन कई मौकों पर मुसीबत के दिखे लेकिन क्यूबा का मुक्केबाज पलटवार करते हुए दबदबा बनाने में सफल रहा।

क्यूबा के मुक्केबाज का रक्षण भी काफी मजबूत था और उन्हें सांगवान को हराने में अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

अंतिम दौर में दोनों मुक्केबाजों की दाईं आंख के करीब कट लगा।

आज रात दीपक बोहरिया (51 किलो)और एशियाई चैंपियनशिप के पांच बार के पदक विजेता शिव थापा (63.5 किग्रा) भी क्वार्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित करने के इरादे से उतरेंगे।

दीपक को कजाखस्तान के साकेन बिबोसिनोव का जबकि थापा को फ्रांस के लोनेस हामराओई का सामना करना है।

इस टूर्नामेंट के स्वर्ण पदक विजेता को एक लाख रुपये की इनामी राशि मिलेगी। रजत पदक विजेता को 50 हजार डॉलर जबकि दोनों कांस्य पदक विजेताओं में प्रत्येक को 25 हजार डॉलर मिलेंगे। टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 26 लाख डॉलर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!