लाइव न्यूज़ :

कोरोना का कहर: 124 वर्षों में पहली बार रद्द की गयी बोस्टन मैराथन

By भाषा | Updated: May 29, 2020 17:10 IST

Boston Marathon: कोरोना वायरस के कहर के चलते पिछले 124 सालों के इतिहास में पहल बार बोस्टन मैराथन को रद्द करना पड़ा है, इसका आयोजन अमेरिका में होता है

Open in App

न्यूयार्क: कोरोना वायरस के कारण बोस्टन मैराथन को पिछले 124 वर्षों के इतिहास में पहली बार रद्द कर दिया गया है। बोस्टन के मेयर मार्टी वाल्श ने कहा कि यह मशहूर मैराथन स्वास्थ्य कारणों के कारण 14 सितंबर को भी आयोजित नहीं की जाएगी।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसका आयोजन अप्रैल में होना था लेकिन इसे सितंबर तक स्थगित कर दिया गया था। वाल्श ने कहा, ‘‘बड़ी संख्या में लोगों को एक दूसरे के करीब लाये बिना दौड़ का वास्तविक प्रारूप बनाये रखने का कोई तरीका नहीं है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘जबकि हमारा लक्ष्य और उम्मीदें आगे बढ़ना और अपनी अर्थव्यवस्था को ढर्रे पर लाने के लिये वायरस के प्रसार को रोकना है तब 14 सितंबर या साल में किसी भी समय इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन जिम्मेदारी भरा या यथार्थवादी नहीं होगा। ’’

बोस्टन मैराथन का 1897 से लगातार आयोजन होता रहा है और वह विश्व में सबसे लंबे समय तक लगातार चलने वाली मैराथन है। अमेरिका में इस साल के आखिर में 11 अक्टूबर को शिकागो मैराथन और एक नवंबर को न्यूयार्क मैराथन का आयोजन होगा। इनके बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। 

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से 59 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और 3.62 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले अमेरिका में इससे 17 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :अमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!