लाइव न्यूज़ :

बील शतरंज महोत्सव : भारत के कार्तिकेयन मुरली बढ़त पर

By भाषा | Updated: August 1, 2021 22:38 IST

Open in App

बील (स्विट्जरलैंड), एक अगस्त भारतीय ग्रैंडमास्टर कार्तिकेयन मुरली ने अपने से अधिक रेटिंग के एस पी सेतुरमन को छठे दौर में हराकर बील शतरंज महोत्सव के मास्टर्स टूर्नामेंट में रविवार को बढ़त बनाये रखी।

कार्तिकेयन ने 37 चाल में अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया। उनके छह दौर के बाद 5.5 अंक हैं और उन्होंने 73 खिलाड़ियों में बढ़त बना रखी है।

उन्होंने लगातार चार बाजियां जीती जिनमें संयुक्त अरब अमीरात के शीर्ष वरीयता प्राप्त सालेह सलेम के खिलाफ पांचवें दौर की जीत भी शामिल है।

भारतीय किशोर ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंदा पांचवें दौर के बाद संयुक्त दूसरे स्थान पर थे लेकिन छठे दौर में उन्हें यूक्रेन के पावेल एलजानोव से 57 चाल में हार झेलनी पड़ी। उनके अब छह मैचों में चार अंक हैं जबकि एलजानोव के पांच अंक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!