लाइव न्यूज़ :

बील शतरंज महोत्सव: भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने स्टुडेर से ड्रॉ खेला

By भाषा | Updated: July 30, 2021 22:07 IST

Open in App

बील (स्विट्जरलैंड), 26 जुलाई भारत के युवा ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने बील अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के क्लासिकल वर्ग के चौथे दौर में शुक्रवार को यहां स्थानीय खिलाड़ी नोएल स्टुडेर के खिलाफ ड्रॉ खेला।

सत्रह साल के सरीन और स्टुडेर 36 चालों के बाद मैच को बराबरी पर खत्म करने का फैसला किया।

रैपिड स्पर्धा और क्लासिकल के चार दौर के खेल के बाद सरीन के नाम 14.5 अंक हो गये है। वह रैपिड स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहे थे।

क्लासिकल में उन्हें पहले दौर में शीर्ष वरियता प्राप्त रूस के किरिल अलेक्सीनो के खिलाफ सात घंटे संघर्ष करने के बाद हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने इसके बाद अनुभवी बोरिस गेलफांड और एलन पिचोट को क्रमशः दूसरे और तीसरे दौर में ड्रा पर रोका था।

बील ग्रैंडमास्टर ट्रायथलन में आठ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। इसमें रैपिड और क्लासिकल के बाद  ब्लिट्ज वर्ग के मुकाबले 31 जुलाई को होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!