लाइव न्यूज़ :

बीसीसीआई ने वासु परांजपे के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: August 31, 2021 12:50 IST

Open in App

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व क्रिकेटर और प्रतिष्ठित कोच वासु परांजपे के निधन पर मंगलवार को शोक जताया। परांजपे का सोमवार को यहां मातुंगा में अपने आवास पर निधन हुआ। वह 82 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा पूर्व भारतीय खिलाड़ी और पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता जतिन हैं।बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘‘बीसीसीआई वासुदेव पारंजपे के निधन पर शोक व्यक्त करता है जिन्होंने विभिन्न क्षमताओं में खेल की सेवा की।’’बयान के अनुसार, ‘‘खेल पर बेहतरीन पकड़ होने के कारण उन्होंने मुंबई और भारत के कई दिग्गजों के करियर को संवारा। तकनीकी रूप से बेहद सक्षम परांजपे ने अपने मानव प्रबंधन कौशल का शानदार इस्तेमाल किया।’’बीसीसीआई ने कहा, ‘‘बोर्ड ने 1980 के दशक में उन्हें कोचिंग निदेशक नियुक्त किया और वह जूनियर क्रिकेटरों के शिविर के मुख्य कोच भी रहे। वर्ष 2000 में जब राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन किया गया तो परांजपे इसके कोचों के शुरुआती समूह में शामिल थे।’’बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा, ‘‘मुझे वासू सर के साथ अपनी बातें याद हैं। वह हर छोटी चीज की जानकारी रखने वाले शानदार कोच के अलावा काफी मजाकिया भी थे। उनके साथ कभी उबाऊ लम्हा नहीं आया क्योंकि वे हमें उन क्रिकेटरों की शानदार कहानियां सुनाते थे जिन्हें देखते हुए हम बड़े हुए।’’उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने भारतीय क्रिकेट की सेवा करने वाले क्रिकेटरों का करियर संवारने में पर्दे के पीछे से शानदार भूमिका निभाई। मैं जतिन और पूरे परांजपे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!