लाइव न्यूज़ :

बैडमिंटन खिलाड़ी क्रिस्टी ने कोरोना में जान गंवाने वाले अपने भाई को जीत समर्पित की

By भाषा | Updated: July 25, 2021 09:09 IST

Open in App

तोक्यो, 25 जुलाई इंडोनेशिया के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी ने ओलंपिक में पहली जीत कोरोना संक्रमण में जान गंवाने वाले अपने दिवंगत भाई को समर्पित की जिनकी मौत ने परिवार को हिलाकर रख दिया और कुछ समय के लिये क्रिस्टी ने बैडमिंटन भी छोड़ दिया था ।

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता क्रिस्टी के भाई इवान का इस साल की शुरूआत में कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया । इससे क्रिस्टी का ओलंपिक में खेल पाना भी अनिश्चित हो गया था । अब ओलंपिक में वह अपने भाई के लिये यादगार प्रदर्शन करना चाहते हैं ।

उन्होंने शरणार्थी ओलंपिक टीम के आराम महमूद को हराने के बाद कहा ,‘‘ यह मेरे भाई के लिये है और मैं उसके लिये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरे भाई के निधन के समय मेरे माता पिता भी संक्रमित थे लेकिन दूसरे अस्पताल में थे । मैं बारी बारी से तीनों से मिलने जाता था । मेरे भाई के निधन के बाद एक हफ्ते तक मैने अपने माता पिता को नहीं बताया । मैं अकेला पड़ गया था । माता पिता के ठीक होने के बाद ही मैने उन्हें बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!