लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलिया की पीज ग्रेको ने जीता पैरालंपिक खेलों का पहला स्वर्ण

By भाषा | Updated: August 25, 2021 14:23 IST

Open in App

तोक्यो, 25 अगस्त (एपी) तोक्यो पैरालंपिक खेलों का पहला स्वर्ण पदक बुधवार को यहां आस्ट्रेलिया की साइकिलिस्ट पीज ग्रेको ने जीता। ग्रेको ने वेलोड्रोम ट्रैक पर महिलाओं की 3000 मीटर परस्यूट में पहला स्थान हासिल किया। चीन की वांग झियोमी ने रजत और जर्मनी की डेनिस शिंडलर ने कांस्य पदक जीता।पैरालंपिक खेलों का आयोजन कोविड-19 महामारी के बीच किया जा रहा है। एक महीने पहले ओलंपिक शुरू होने के बाद तोक्यो में नये मामलों में बढ़ोतरी हुई है। ग्रेको बचपन से ही मस्तिष्क पक्षाघात का शिकार रही हैं जिससे उनके दायीं तरफ का हिस्सा प्रभावित है। यह उनका पहला पैरालंपिक है। प्रतियोगिता से इतर आयोजकों ने बुधवार को पुष्टि की कि दो और खिलाड़ियों का कोविड-19 के लिये किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया है। इस तरह से खेल गांव में पिछले दो दिनों में पॉजिटिव पाये गये खिलाड़ियों की संख्या तीन हो गयी है।पिछले तीन दिनों में खेल गांव में कोविड-19 के कुल नौ पॉजिटिव मामले पाये गये। इनमें छह खेलों से जुड़े व्यक्ति शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!