लाइव न्यूज़ :

Australian Open: सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ने किया कमाल, ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में पहुंचे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2023 15:54 IST

सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन-2023 के मिश्रित युगल के फाइनल में पहुंच गई है। सानिया मिर्जा अपना आखिरी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट खेल रही हैं।

Open in App

मेलबर्न: अपने करियर का अंतिम ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट खेल रही सानिया मिर्जा हमवतन भारतीय रोहन बोपन्ना के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल फाइनल में पहुंच गई है। इस गौरवरीय जोड़ी ने बुधवार को सेमीफाइनल में डेसिरे क्रॉसिक और नील स्कुपस्की की तीसरी वरीय जोड़ी को हराया।

इस जीत के साथ ही सानिया मिर्जा की नजरें अब अपने सातवें मेजर खिताब पर टिक गई हैं। गैरवरीय भारतीय जोड़ी ने एक घंटे और 52 मिनट चले सेमीफाइनल में डेसिरे क्रॉसिक और नील स्कुपस्की को कड़े मुकाबले में 7-6(5) 6-7(5) 10-6 से हराया।

सानिया ने अपने करियर में तीन महिला युगल और इतने ही मिश्रित युगल ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं जबकि बोपन्ना ने एक मिश्रित युगल मेजर खिताब जीता है। सानिया मिर्जा पहले ही ऐलान कर चुकी हैं कि फरवरी में दुबई में होने वाला डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनसानिया मिर्ज़ारोहन बोपन्ना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!