लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलिया का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला , स्मिथ को फिर कमान

By भाषा | Updated: December 16, 2021 10:41 IST

Open in App

एडीलेड, 16 दिसंबर (एपी) तीन साल पहले कप्तानी गंवाने वाले स्टीव स्मिथ को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट की शुरूआत से तीन घंटे पहले फिर आस्ट्रेलियाई टीम की कमान सौंपी गई क्योंकि नये कप्तान पैट कमिंस कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के कारण बाहर हो गए । स्मिथ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया ।

आस्ट्रेलिया के लिये स्मिथ पिछले तीन टेस्ट में तीसरे कप्तान हैं ।

टिम पेन ने चार साल पहले एक महिला सहकर्मी को अश्लील मैसेज भेजने का मामला प्रकाश में आने के बाद पिछले महीने कप्तानी छोड़ दी थी । उसके बाद तेज गेंदबाज कमिंस को बागडोर सौंपी गई जिनकी कप्तानी में आस्ट्रेलिया ने पहला एशेज टेस्ट नौ विकेट से जीता ।

आस्ट्रेलियाई टीम में कमिंस की जगह माइकल नेसेर और बाजू में खिंचाव के कारण बाहर तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की जगह झाय रिचर्डसन को शामिल किया गया है । वहीं इंग्लैंड टीम में जिम्मी एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की वापसी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!