लाइव न्यूज़ :

Australia vs England Women’s World Cup 2023 Semifinal: ऑस्ट्रेलिया का सपना टूटा, इंग्लैंड ने 3-1 से हराया, 20 अगस्त को स्पेन से मुकाबला, दुनिया के सामने आएगा नया चैंपियन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 16, 2023 18:21 IST

Australia vs England Women’s World Cup 2023 Semifinal: इंग्लैंड ने बुधवार को यहां सह मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराकर पहली बार महिला विश्व कप फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना स्पेन से होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे20 अगस्त को फाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला स्पेन से होगा।ऑस्ट्रेलिया रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को हराकर पहली बार अंतिम चार में पहुंचा था। घरेलू धरती पर खिताब जीतने वाला अधूरा रहा। 

Australia vs England Women’s World Cup 2023 Semifinal: सह मेजबान ऑस्ट्रेलिया का सपना टूट गया। इंग्लैंड ने 3-1 से हराकर महिला विश्व कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 से बाहर कर दिया। 20 अगस्त को फाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला स्पेन से होगा।

ऑस्ट्रेलिया रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को हराकर पहली बार अंतिम चार में पहुंचा था। घरेलू धरती पर खिताब जीतने वाला अधूरा रहा। इंग्लैंड 2015 और 2019 महिला विश्व कप में सेमीफाइनल हार चुका है। इंग्लैंड और स्पेन पहली बार महिला विश्वकप के फाइनल में पहुंचे हैं। इन दोनों टीमों के बीच रविवार को खिताबी मुकाबला होगा।

ऑस्ट्रेलिया शनिवार को तीसरे स्थान के प्लेऑफ मैच में स्वीडन से भिड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया की सुपरस्टार सैम केर टूर्नामेंट में पहली बार शुरूआती एकादश में शामिल थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए एकमात्र गोल भी किया लेकिन यह यूरोपीय चैंपियन इंग्लैंड को हराने के लिए पर्याप्त नहीं था।

पहले हाफ में पूरी तरह से इंग्लैंड का दबदबा रहा। इला टूने ने 36वें मिनट में गोल करके इंग्लैंड को 1-0 से बढ़त दिला दी। केर ने 63वें मिनट में बराबरी का गोल किया जिससे स्टेडियम में मौजूद 75 हजार से अधिक दर्शकों ने राहत की सांस ली।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों और प्रशंसकों की खुशी हालांकि ज्यादा देर तक नहीं रही। लोरेन हेंप ने 71वें मिनट में गोल करके इंग्लैंड को फिर से बढ़त दिला दी जबकि एलेसिया रुसो ने नियमित समय का खेल समाप्त होने से चार मिनट पहले गोल करके उसकी जीत सुनिश्चित कर दी।

ओल्गा कार्मोना के 89वें मिनट में किये गये गोल से स्पेन ने मंगलवार को यहां स्वीडन को 2-1 से हराकर महिला विश्व कप फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया था। रविवार को सिडनी में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फीफा रैंकिंग में सातवें नंबर की टीम स्पेन के पास अब पहली बार विश्व चैंपियन बनने का मौका होगा।

दूसरे नंबर की टीम स्वीडन के बाहर हो जाने से अब स्पेन टूर्नामेंट में सर्वाधिक रैंकिंग वाली टीम बन गई है। स्वीडन का यह विश्वकप में पांचवा सेमीफाइनल मैच था। इनमें से चार में उसे हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीम 80 मिनट तक गोल रहित बराबरी पर थी और मैच के तीनों गोल अंतिम 10 मिनट में किए गए।

टॅग्स :फीफा महिला वर्ल्ड कपफीफा विश्व कपऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!