लाइव न्यूज़ :

उम्र से अधिक मिला पैदल चाल एथलीट, रजत पदक छीना गया

By भाषा | Updated: February 7, 2021 21:09 IST

Open in App

गुवाहाटी, सात फरवरी हरियाणा के पैदल चाल एथलीट परमदीप मोर को रविवार को यहां राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स में अधिक उम्र का पाये जाने के बाद उनका रजत पदक छीन लिया गया।

मोर ने 10 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में लड़कों के अंडर-20 वर्ग में 41:19.87 का समय निकालकर रजत पदक जीता था लेकिन बाद में मेडिकल परीक्षण में उन्हें उम्र से अधिक पाया गया।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के टूर्नामेंट के परिचालन मैनेजर नितिन आर्या ने पीटीआई से कहा, ‘‘परमदीप मोर को मेडिकल/हड्डी परीक्षण के दौरान अधिक उम्र का पाया गया इसलिये उनका रजत पदक वापस ले लिया गया। एएफआई उम्र की धोखाधड़ी बिलकुल बर्दाश्त नहीं करती इसलिये उन्हें डिस्क्वालीफाई कर दिया गया। ’’

नतीजों में संशोधन के बाद मणिपुर के निंगथोखोंगजा (44:04.11) को रजत पदक दिया गया जबकि असम के बिक्रम दास (44:07.61) को तीसरा स्थान दिया गया। उत्तराखंड के सूरज पंवार (41:17.40) ने स्वर्ण पदक जीता था।

अन्य स्पर्धाओं में उत्तराखंड की रेशमा पटेल ने बालिका अंडर-18 5000 मीटर में राष्ट्रीय रिकार्ड से पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 23 मिनट 38.57 सेकेंड के समय से 2014 में केटी नीना द्वारा गोवा में बनाये गये अंडर-18 रिकार्ड को तोड़ दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअतिक्रमण रोधी अभियान मेरे घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी?,  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-कई लोगों को असुविधा, जारी रहेगा?

स्वास्थ्य13 जिलों के 339 स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा, 30 से अधिक अस्पतालों में लू के मरीजों के लिए पांच बिस्तरों वाले विशेष ‘कूल रूम’, दिल्ली में भीषण गर्मी को लेकर एक्शन

भारतपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार बंसल से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज, नाली निर्माण में गबन?

क्रिकेटLSG vs KKR: कौन हैं लखनऊ सुपर जायंट्स के मोहसिन खान, जिन्होंने केकेआर के खिलाफ झटके 5 विकेट

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: वार्ड नंबर 3 से ‘आप’ उम्मीदवार नरेंद्रसिंह जडेजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!