लाइव न्यूज़ :

एशियाई युवा मुक्केबाजी : छह भारतीय फाइनल में

By भाषा | Updated: August 26, 2021 11:30 IST

Open in App

भारत के छह मुक्केबाजों ने दुबई में चल रही एशियाई युवा चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। इनमें से दो मुक्केबाजों को वाकओवर मिला क्योंकि कजाखस्तान के दल में कोविड-19 का मामला पाये जाने के बाद उसके खिलाड़ी पृथकवास पर हैं। फाइनल में जगह बनाने वाले छह मुक्केबाजों में दो पुरुष और चार महिला खिलाड़ी शामिल हैं।महिलाओं के वर्ग में सिमरन वर्मा (52 किग्रा) और स्नेहा (66 किग्रा) को वाकओवर मिला क्योंकि उनकी प्रतिद्वंद्वी कजाखस्तान की खावा बोल्कोयेवा और अनार तुरिनबेक को पृथकवास पर जाना पड़ा था। भारतीय कोच भास्कर भट्ट ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘इनमें से एक लड़की को कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाया गया और दूसरी को पृथकवास पर जाना पड़ा क्योंकि वह संक्रमित लड़की के साथ एक ही कमरे में रह रही थी। इसलिए हमें इन दो वर्गों में वाकओवर मिला।’’इनके अलावा महिलाओं के वर्ग में प्रीति (57 किग्रा) और प्रीति दहिया (60 किग्रा) ने भी फाइनल में प्रवेश किया। प्रीति ने नेपाल की नारिका राय को तीसरे राउंड में नाकआउट किया जबकि प्रीति दहिया ने उज्बेकिस्तान की रुख्सोना उकतामोवा को 3-2 से हराया। पुरुष वर्ग में वंशज (64 किग्रा) ने ईरान के फरीदी अबुलफजल को 5-0 से जबकि विशाल (80 किग्रा) ने कजाखस्तान के दौरेन मामिर को इसी अंतर से हराया। दक्ष (57 किग्रा) को हालांकि उज्बेकिस्तान के सोलिजोनोज समंदर से 4-1 से हार का सामना करना पड़ा।अभिमन्यु (92 किग्रा) और अमन सिंह बिष्ट (92 किग्रा से अधिक) को भी कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। अभिमन्यु को उज्बेकिस्तान के तोखिरोव नुसरतबेक ने 5-0 से हराया। बिष्ट भी उज्बेकिस्तान के ही जोकिरोव जाकोंगीर से हार गये।इस महाद्वीपीय चैंपियनशिप का आयोजन पहली बार युवा और जूनियर वर्ग में एक साथ किया जा रहा है। युवा वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता को 6000 डॉलर, रजत पदक विजेता को 3000 डॉलर और कांस्य पदक विजेता को 1500 डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी। जूनियर वर्ग में यह राशि क्रमश: 4000, 2000 और 1000 डॉलर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारतपूरी तरह से फर्जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा-सरासर झूठ और जरा भी सच्चाई नहीं

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

क्राइम अलर्टदुबई से पहुंचे मुंबई?, सिगरेट के बड़े पैकेट में मोम के अंदर 3.15 करोड़ रुपये का सोना जब्त, 2 अरेस्ट

विश्वअमेरिका और ईरान जंगः अविश्वास की आग में झुलस रहे पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!